रविवार, 12 दिसंबर 2021

कश्मीर प्रधान की अध्यक्षता में संपन्न हुईं बैठक, सपा

कश्मीर प्रधान की अध्यक्षता में संपन्न हुईं बैठक, सपा
भानु प्रताप उपाध्याय            
शामली। समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ की मीटिंग ग्राम आमवाली में कश्मीर प्रधान की अध्यक्षता में संपन्न हुई व संचालन जिला उपाध्यक्ष बिजेन्द्र चौहान ने किया। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष संजय उपाध्याय का स्वागत किया। मीटिंग में जिलाध्यक्ष संजय उपाध्याय ने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण आज प्रदेश की जनता महंगाई के कारण कठिनाईया महसूस कर रही है। जिस कारण जनता हताश व परेशान है। 2022 में जनता उत्तर प्रदेश में बदलाव चाहती है। जनता समाजवादियों की और देख रही है। 
समाजवादी की सरकार आने पर महिलायों की सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया जाएगा और शिक्षा से जुड़े नए प्रोजेक्ट माननीय अखिलेश यादव जी शुरू करेंगे। जिला उपाध्यक्ष बिजेन्द्र चौहान ने कहा कि भाजपा सरकार नफरत की राजनीति करती है और आपस मे बाटने का काम करती है।जिला मीडिया प्रभारी विकास रुहेला ने कहा, कि सपा सरकार में अखिलेश यादव ने बहुत विकास किया है। लैपटॉप, कन्या विद्याधन, बैटरी रिक्शा, साईकिल, सड़को का निर्माण आदि, मीटिंग को जिलासचिव सतीश चौहान, जिला सचिव सलीम मिर्जा, कश्मीर प्रधान, बिल्लू प्रधान, जयबीर अनिल चौधरी, लक्षयदीप, पुष्पेंद्र, डॉक्टर रमेशचंद चौहान , प्रदीप गुज्जर, दीपक चौहान, सुभाष चंद सैन सभी ने संबोधित किया।
जिलाध्यक्ष संजय उपाध्याय ने लक्षयदीप को कैराना विधान सभा सचिव व अनिल चौधरी को ऊन ब्लॉक उपाध्यक्ष नामित किया और कैराना विधान सभा अध्यक्ष अरविंद कश्यप ने  मनोनयन पत्र दिया। इस दौरान वीरेंद्र सिंह अरविंद कश्यप विपिन पुण्डीर जोगी, सुखबीर, महेंद्र सिंह, विकास रुहेला बिजेन्द्र चौहान, रमेश चौहान, गुलफाम , खुर्शीद, विशेष उपाध्याय आदि उपस्थित रहें।
संचालकों के साथ कार्यशाला का आयोजन: यूपी
कौशाम्बी। तृतीय सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में एंव क्षेत्राधिकारी यातायात, यातायात पुलिस टीम द्वारा जनपद के ओसा चौराहा, मंझनपुर चौराहा में बस ट्रक टैक्सी टेंपो ट्रैक्टर ई-रिक्शा, लोडर तथा अन्य व्यवसायिक वाहन चालकों एवं संचालकों के साथ गोष्ठी व कार्यशाला का आयोजन किया गया। 
जिसमें तीब्र ध्वनि के हॉर्न प्रेशर हॉर्न लाउड स्पीकर आदि ध्वनि प्रदूषण यंत्रों के प्रयोग न किए जाने एवं रात्रि के समय वाहन की हेडलाइट के उचित डिपर का प्रयोग एवं हेड लाइट के ऊपरी हिस्से को काले रंग से पेंटेड करने वाहनों की हेड लाइट और बैक लाइट सही दशा में रखे जाने तथा सर्दियों में फोग लाइट के प्रयोग किए जाने हेतु प्रशिक्षण दिया गया। रेट्रो रिफ्लेक्टिव टेप का प्रयोग एवं रात्रि के समय उसकी उपयोगिता एवं दुर्घटनाओं से बचाव के बारे में जागरूक किया गया। 
ध्वनि प्रदूषण यंत्रों के दुष्प्रयोग एंव रिफ्लेक्टर रिफ्लेक्टिव टेप का प्रयोग न किये जाने की दशा में मोटर वाहन अधिनियम के तहत दंड के प्रावधानों तथा जुर्माने की धनराशि से अवगत कराया गया। तदुपरांत जनपद के पाल चौराहा समदा चौराहा, ओसा चौराहा, नवीन गल्ला मंडी ओसा आदि स्थानों पर यातायात टीम द्वारा ट्रैक्टर ट्राली रोडवेज तथा प्राइवेट बस ट्रक टैक्सी टेंपो ई-रिक्शा लोडर एवं दुपहिया वाहनों सहित 65 वाहनों में निःशुल्क रेट्रोरिफ्लेक्टिव टेप लगाए गए तथा इनके प्रयोग हेतु प्रेरित किया गया। साथ ही यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध प्रवर्तन की कार्यवाही भी संपादित की गई। मौके पर हेड कांस्टेबल अजय प्रताप सिंह, कांस्टेबल महेंद्र प्रताप सिंह, कांस्टेबल जय प्रकाश सहित अन्य कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

त्रिपाठी ने लाभार्थियों को राशन वितरण किया, खाद्यान्न
हरिशंकर त्रिपाठी        
देवरिया। सदर सांसद डा. रमापतिराम त्रिपाठी ने बैतालपुर में लाभार्थियों को राशन वितरित किया। इस दौरान सांसद श्री त्रिपाठी ने कहा कि आज से ‘डबल इंजन की सरकार के डबल खाद्यान्न वितरण’ का लाभ हर जरूरतमंद को होली तक प्राप्त होता रहेगा।
डबल इंजन की सरकार के कारण महीने में दो बार खाद्यान्न योजना का लाभ अब हर जरूरतमंद को प्राप्त होगा। भाजपा सरकार द्वारा मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में खाद्यान्न वितरण की कार्यवाही को पारदर्शी तरीके से आगे बढ़ाया जा रहा है। जबकि, वर्ष 2017 के पूर्व यही खाद्यान्न माफियाओं के पास चला जाता था और गरीब टक-टकी लगाए देखता रहता था।
गरीब की चिंता सपा-बसपा की सरकारों को नही होती,उनके चिंता केवल अपने नेताओं के घर भरने की थी। हमारे शास्त्र,पुराण कहते हैं कि भूखे को रोटी देना महापुण्य का काम है। निःशुल्क खाद्यान्न वितरण महाभियान से भाजपा की योगी सरकार हर जरूरतमंद को जोड़कर उस महापुण्य की भागीदार बन रही है। उत्तर प्रदेश के 15 करोड़ नागरिकों को यह राशन वितरण महाभियान लाभान्वित करेगा। यह महाभियान ‘कोई भूखा न रहे’ के संकल्प व अंत्योदय के प्रण को साकार करने का सुपथ है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया  इकबाल अंसारी  चेन्नई। देश में इन दिनों आईपीएल की धूम मची हुई है। गत चैम्पियन चेन्नई सुपर...