सोमवार, 6 दिसंबर 2021

वसीम ने इस्लाम धर्म छोड़ा, 'हिन्दू' धर्म अपनाया

वसीम ने इस्लाम धर्म छोड़ा, 'हिन्दू' धर्म अपनाया
अश्वनी उपाध्याय          गाजियाबाद। डासना स्थित देवी मंदिर में यति नरसिंहानंद सरस्वती की उपस्थिती में शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन वसीम रिजवी ने इस्लाम धर्म छोड़कर आज से हिन्दू धर्म अपना लिया है। इस मौके पर यति नरसिंहानंद सरस्वती ने कहा कि हम वसीम रिजवी के साथ हैं। वसीम रिजवी त्यागी बिरादरी से जुड़ेंगे।
वसीम रिजवी ने हिन्दू धर्म अपनाने के बाद कहा, ‘धर्म परिवर्तन की यहां पर कोई बात नहीं है। जब मुझको इस्लाम से निकाल दिया गया, तब यह मेरी मर्जी है कि मैं किस धर्म को स्वीकार करूंं। सनातन धर्म दुनिया का सबसे पहला धर्म है और इतनी उसमें अच्छाइयां पाई जाती हैं, इंसानियत पाई जाती है। हम यह समझते हैं किसी और दूसरे धर्म  में नहीं है और इस्लाम को हम धर्म समझते ही नहीं है। हमारे सिर पर इनाम हर शुक्रवार को बढ़ा दिया जाता है, इसलिए आज मैं सनातन धर्म अपना रहा हूं।’

अम्बेडकर की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित: यूपी
बृजेश केसरवानी         
प्रयागराज। समाजवादी पार्टी की ओर से भारत रत्न भीमराव अम्बेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर समाजवादी पार्टी महानगर की ओर से हाईकोर्ट स्थित बाबा साहेब की प्रतिमा पर फूल माला चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। महानगर अध्यक्ष सै.इफ्तेखार हुसैन के नेत्रित्व मे जुटे सपा कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब की प्रतिमा पर फूल माला चढ़ा कर उनका 66वांं परिनिर्वाण दिवस मनाया। 
इस मौके पर नगर महसचिव रवीन्द्र यादव रवि ने बाबा साहब को संविधान रचयिता के साथ सामंतवादी सोच का कट्टर विरोधी बताते हुए भगवान का दूसरा रुप बताया। वहीं, महिला सभा शहर दक्षिणी विधान सभा की अध्यक्ष सवीता कैथवास के संयोजन मे नैनी मे भीम सेना व समाजवादी पार्टी के संयुक्त आयोजन मे हुए कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि सपा ज़िलाध्यक्ष योगेश चंद्र यादव ने समाज के लोगों को शिक्षित होने की सलाह के साथ भाजपा और आर एस एस के गुप्त ऐजेण्डे से सावधान करते हुए कहा कि हमे इनके ढ़ोंगी और समाज मे इनके द्वारा फैलाई गई कूरीतियों से बचना होगा। तभी असल मे बाबा साहब के सपनो के भारत का निर्माण और उनके उद्देश्यों को सार्थक रुप से कामयाबी मिलेगी। योगेश यादव ने समाज मे फैली कुरीतियों को तिलांजलि देकर अपने पैसों की बरबादी रोकने और उन पैसों से अपने परिवार और समाज को शिक्षित करने पर बल दिया।भीम सेना के संस्थापक और राष्ट्रीय अध्यक्ष सना उल्ला खान ने भीम सेना को गैर राजनीतिक संगठन बताते हुए कहा कि हमारा उद्देश समाज के दबे कुचले लोगों को बराबरी का हक़ दिलाना है।
हमारी लड़ाई सामंतवादी सोच के लोगो से सत्ता छीनने की है। यही वजह है कि बाबा साहब के आदर्शवादी जीवन से प्रेणा लेकर हमने अपने भीम सेना का समस्त प्रदेश के ज़िलों के संगठन को अखिलेश यादव को 2022 मे मुख्यमंत्री बनाने की ज़िम्मेदारी सौंपी है। 
कार्यक्रम मे पूर्वमंत्री रामानन्द भारतीय ने भी भाजपा और आर एस एस से समाज के लोगों को सावधान किया। कहा, कि अगर हम ज़रा से चूक गए तो हमारी हालत वही होगी। जैसे हरे भरे वृक्ष की एक एक डाल काटने के बाद सिर्फ खूँटा ही बचता है, ऐसी हो जाएगी। कहा, कि भाजपा संविधान मे विश्वास नहीं रखती वह तो बाबा साहब के सविधान को बदलना चाहती है। अगर दोबारा इनकी सरकार बन गई तो यह लोग संविधान भी बदल देंगे और हमे हमारे वोट देने के अधिकार को भी छीन लेंगे। 
कार्यक्रम मे भीम सेना और समाजवादी पार्टी के साथ समन्वय बना कर उत्तर प्रदेश मे अखिलेश यादव की सरकार बनवाने पर अन्य वक्ताओं ने ज़ोर दिया। शहर भर मे हुए कार्यक्रम मे योगेश चन्द्र यादव ,सै. इफ्तेखार हुसैन ,रामानन्द भारतीय ,सना उल्ला खान,रवीन्द्र यादव रवि ,महेन्द्र निषाद, मो.गौस ,प्रफुल प्रकाश कैथवास ,सवीता कैथवास, सै.मो.अस्करी, रामबृज कुशवाहा, विजय महतो ,जीतराज हेला,औन ज़ैदी, मो.ज़ैद ,मो.असद, जयभारत यादव समेत भीम सेना और समाजवादी पार्टी के सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया: कौशाम्बी
विजय कुमार         
कौशाम्बी। जिलाधिकारी सुजीत कुमार ने सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में ईवीएम और वीवीपैट के साथ-साथ कहा, कि मतदान में संदेह की कोई बात नहीं होगीं। लोकतन्त्र के भागीदार बनिए, भारत की सुगम चुनाव प्रक्रिया में भाग लीजिए। एलईडी वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस वैन का मुख्य उद्देश्य गांव-गांव में जाकर लोगों को ईवीएम और वीवीपैट मशीन से मतदान करने के लिए जागरूक करना है। 
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी जयचन्द्र पाण्डेय, उप जिलाधिकारी मंझनपुर प्रखर उत्तम एवं अतिरिक्त उपजिलाधिकारी सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

अम्बेडकर के चित्र पर माल्यार्पण किया: कौशाम्बी
सुशील केसरवानी          
कौशाम्बी। भाजपा जिला कार्यालय मे एक संगठनात्मक दृष्टिकोण से बैठक संपन्न हुई और डा. भीम राव अम्बेडकर के चित्र पर माल्यार्पण किया। इसी क्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि सरोज कुशवाहा ने कहा, कि जिस तरह से विकास के नाम पर सपा बसपा व कांग्रेस की सरकार ने सिर्फ अपने परिवार को अपराधियों का विकास किया है।
लेकिन उत्तर प्रदेश में जब से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार आई है। तब से कानून व्यवस्था सिद्धण और मजबूत हुई है, सभी क्षेत्रों का विकास हुआ है। सपा बसपा और कांग्रेस की सरकार में हमेसा उपेक्षित रहा प्रदेश सरकार की योजनाओं का प्रभावी ढंग से क्रियान्वयन कराया है। 
जिसमे देश का सबसे बड़ा प्रदेश उत्तर प्रदेश लंबे समय तक भ्रष्टाचार माफिया आतंकवाद तुष्टीकरण आदि अनेकों प्रकार की समस्याओं से ग्रस्त था।
वक्ताओ ने कहा कि पूर्व की सरकार ने प्रदेश के विकास का ध्यान नहीं दिया केवल अपने वोट बैंक के विकास के लिए तुष्टिकरण की राजनीति की लेकिन केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाराज की सरकार आने के बाद प्रदेश ने अपनी खोई हुई संस्कृति विरासत को पुन-प्राप्त किया।
बल्कि विकास के नए स्तंभ स्थापित किए-2017-में जब योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने तो उन्होंने प्रदेश को प्रत्येक तरह से सामर्थ्यवान और समृद्ध राज्य बनाने मत मजहब की राजनीति की खात्मा किया और उत्तर प्रदेश को राजनीति से मुक्त करने का संकल्प लिया आज अप्रत्यक्ष रूप से दिखाई देता है। 
जो चुनौतियां उन्हें विरासत में मिली थी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाराज ने प्रधानमंत्री के नेतृत्व में विपक्षियों को उन चुनौतियों का भरपूर उत्तर दिया और उत्तर प्रदेश के विकास में अपना अमूल्य समय देते हुए उत्तर प्रदेश को मजबूत किया।
इसी क्रम में लल्लू लाल कुशवाहा ने भी मजबूती से पक्ष रखा और सपा बसपा कांग्रेस को उत्तर प्रदेश से मुक्त करने की बात कही और जनता से अपील की है। साथ में जिला अध्यक्ष अनीता त्रिपाठी ने-2022-के चुनाव को एक निष्पक्ष चुनाव बताया उन्होंने कहा कि कौशाम्बी की तीनों विधानसभा सीट को जीतकर भारतीय जनता पार्टी की झोली में डालने का काम किया जाएगा। 
साथ ही सभी मण्डल अध्यक्षों से आगामी कार्यक्रमों की सूचना दी। इसी क्रम में उपस्थित उपाध्यक्ष धर्मराज मौर्या ने सभी का आभार जताया और कहा निश्चित ही कौशाम्बी की सीट तीनों निकलेगी और संगठन को मजबूत किया जाएगा। प्रदेश में एक बार फिर सरकार बनेगी। इसी क्रम में जिला उपाध्यक्ष आशीष केसरवानी ने भी मजबूती से पक्ष रखते हुए सरकार की उपलब्धियों को बताया और कहा निश्चित ही भाजपा की सरकार बनेगी। उसी में जनता का और हम सभी का विकास होगा। 
उन्होंने कहा कि विकास निश्चित होगा। बैठक में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरोज कुशवाहा, प्रभारी प्रभा शंकर पाण्डे, प्रभारी लल्लूलाल कुशवाहा, कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही जिला अध्यक्ष अनीता त्रिपाठी, संचालन जिला महामंत्री जयप्रकाश विश्वकर्मा, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष संगीता सरोज तथा सभी मंडल अध्यक्ष और आईटी विभाग के संयोजक सत्यम केसरवानी, गोलू सिंह पटेल जिला मीडिया प्रभारी इत्यादि वरिष्ठ सम्मानित कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

आरडब्लयूए के पदों के लिए चुनाव निर्विरोध सम्पन्न
अश्वनी उपाध्याय           गाजियाबाद। राकेश मार्ग स्थित गुलमोहर एन्क्लेव आरडब्लयूए के विभिन्न पदों के लिए चुनाव निर्विरोध सम्पन्न हो गया है। नामांकन तिथि तक 14 लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किए थे जिनमें से चार लोगों ने अपना नामांकन वापस ले लिया था। जिसके बाद बचे कुल 10 लोगों को विभिन्न पदों पर चुन लिया गया। आरडब्लयूए के निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए मनवीर चौधरी सहित बाकि पदाधिकारियों को मुख्य चुनाव अधिकारी ने शपथ ग्रहण करवाई। बता दें कि गुलमोहर आरडब्लयूए का कार्यकाल सम्पन्न होने पर विगत दिनों कार्यकारिणी को भंग कर दिया गया था। जिसके बाद सोसायटी में आरडब्लयूए के चुनाव की तैयारी चल रही थी। चुनावी प्रक्रिया के लिए चार चुनाव अधिकारी राजीव अग्रवाल, रेखा विजय, राजीव चतुर्वेदी व एसएल शर्मा नियुक्त किये गए थे जिनकी निगरानी में चुनाव सम्पन्न होना था। 

मुख्य चुनाव अधिकारी राजीव अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि 5 दिसम्बर को होने वाले चुनावों के लिए नामांकन तिथि तक 14 आवेदन प्राप्त हुए थे। उसके बाद नामांकन वापसी की तिथि पर चार प्रत्याशियों ने अपने नामांकन वापस ले लिए। कुल 10 पदों के लिए होने वाले चुनाव में 10 ही प्रत्याशी रह जाने पर चुनाव निर्विरोध सम्पन्न हो गया।

जिसके बाद मनवीर चौधरी अध्यक्ष, जीसी गर्ग उपाध्यक्ष, विनम्र जैन सचिव, अमित सिंघल सह सचिव, ए. के. जैन कोषाध्यक्ष व सुनीता भाटिया सह कोषाध्यक्ष चुने गए। इसके साथ ही बी दयाल अग्रवाल, एमएन भार्गव, परमजीत व सुरेन्द्र राजपूत को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया। इस अवसर पर अध्यक्ष मनवीर चौधरी ने कहा कि सोसायटी के लोगों के लिए वह सदैव तत्पर रहेंगे। सोसायटी का कोई भी व्यक्ति कभी भी उनसे मदद ले सकता है। सोसायटी को और बेहतर बनाने के लिए भी सबके साथ मिलकर प्रयास करते रहेंगे। सचिव विनम्र जैन ने कहा कि पूरी सोसायटी उनके परिवार की तरह है और अपने इस परिवार का ध्यान रखना उनका कर्तव्य है जिसे वह पूरी निष्ठा से निभाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि गौरव बंसल को आरडब्लयूए का मीडिया प्रभारी नामित किया गया है। इस अवसर पर सैकड़ों लोग मौजूद रहे। सभी लोगों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी।

सांसद हसन ने कई बार विवादित बयान दिया

अश्वनी उपाध्याय          गाजियाबाद। अपने बयानों के कारण अकसर ही विवादों में रहने वाले मुरादाबाद से समाजवादी पार्टी के सांसद एसटी हसन कई बार विवादित बयान भी दे चुके हैं। इस बार फिर उन्होंने कुछ ऐसा ही किया है। 

अब उन्होंने मुस्लिमों को कॉमन सिविल कोड का डर दिखाते हुए अपनी बात रखी है। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक बताया जा रहा है कि सपा सांसद सांसद एसटी हसन ने मुरादाबाद में एक कार्यक्रम के दौरान मुसलमानों को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में अल्लाह के वास्ते बंट मत जाना, मैं अपनी कौम के लोगों से दरख्वास्त करना चाहता हूं कि वह मिलकर बीजेपी को हराएं। आपका एकमात्र मकसद बीजेपी को हराना है।


गाजियाबाद: कोरोना संक्रमितों की संख्या-5 हुईं
अश्वनी उपाध्याय           गाज़ियाबाद। जिलें में एक नए कोरोना संक्रमित के मिलने के बाद अब सक्रिय मरीजों की संख्या 5 हो गई है। जबकि, पड़ोसी जिले गौतम बुद्ध नगर में 2 नए संक्रमित मिले। 1 मरीज को डिस्चार्ज किया और 23 सक्रिय मरीज हैं। इस बीच गाज़ियाबाद में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रोन से बचाव की तैयारियां तेज कर दी गईं हैं। इसके अलावा लखनऊ में 5, मथुरा में 10 और बरेली में 4 नए मरीज मिले हैं।

राज्य स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी दैनिक बुलेटिन के अनुसार उत्तर प्रदेश में 29 नए मरीज मिले और 6 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। प्रदेश में अब 139 सक्रिय मरीज हैं।

गाजियाबाद: 12 स्थायी व 5 अस्थायी बसेरे बनाए

अश्वनी उपाध्याय          गाजियाबाद। रोजी रोटी की तलाश में देश के दूर-दराज के इलाकों से गाज़ियाबाद में आए दैनिक मजदूरों को अब सर्दियों की ठिठुरती रातों में सड़क पर सोने की जरूरत नहीं है। गाज़ियाबाद नगर निगम की ओर से शहर में 12 स्थायी और 5 अस्थायी रैन बसेरे बनाए गए हैं। इन रैन बसेरों में रज़ाई गद्दों के साथ-साथ नहाने और शौचालय की भी सुविधा है।  

बेघरों को सड़क से रैन बसेरों तक पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन भी अब निगम के सहयोग के लिए आया है। अपर नगर आयुक्त प्रमोद कुमार ने बताया कि निगम के जोनल प्रभारियों को इस संबंध में निर्देश दिए गए हैं। रात को 10 बजे के बाद यदि कोई व्यक्ति सड़क किनारे, डिवाइडर पर या सेंट्रल वर्ज में सोता मिले तो उसे गाड़ियों में बैठाकर रैन बसेरे में पहुंचाएं। यह कार्य किया अभियान चलाकर जाएगा, जिससे कि लोगों को रैन बसेरे के बाहर सोने से रोका जा सके।




कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

अगले 5 दिनों में लू चलने की संभावना जताई

अगले 5 दिनों में लू चलने की संभावना जताई इकबाल अंसारी  नई दिल्ली। दिल्ली समेत देशभर में गर्मी बढ़ रही है। आने वाले दिनों के लिए भारत मौसम वि...