सोमवार, 20 दिसंबर 2021

जिला उपाध्यक्ष के पद पर खलीक की नियुक्ति की

जिला उपाध्यक्ष के पद पर खलीक की नियुक्ति की
फैज अहमद          
कौशाम्बी। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम के निर्देशन पर कौशांबी जिला अध्यक्ष दयाशंकर यादव ने जिला उपाध्यक्ष के पद पर खलीक अहमद उर्फ निक्के की नियुक्ति की है। उन्होंने आशा जताई है कि पार्टी हित में वह काम करेंगे और संगठन को मजबूत करेंगे।
जैसे ही खालिक अहमद उर्फ निक्के को जिला उपाध्यक्ष बनाए जाने की जानकारी पार्टी नेताओं और उनके समर्थकों को हुई जोरदार तरीके से माल्यार्पण कर खालिक अहमद उर्फ निक्के का जोरदार तरीके से स्वागत किया गया है। इस मौके पर सपा नेताओं ने कहा कि खालिक अहमद को समाजवादी पार्टी में उपाध्यक्ष बनाए जाने के बाद समाजवादी संगठन को मजबूती मिलेगी और आने वाले विधानसभा चुनाव 2022 में इसका सीधा लाभ पार्टी प्रत्याशी को मिलेगा। नेताओं ने कहा कि खालिक अहमद के मिलनसार स्वभाव के चलते क्षेत्र की जनता के बीच उनके गहरे संबंध हैं। लोगों ने कहा कि खालिक अहमद के बेहतर स्वभाव और अच्छे ब्यवहार के चलते इलाके के लोग उनकी बातों पर भरोसा करते हैं। जिसका सीधा लाभ विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को मिलेगा स्वागत करने वालों में परवेज अख्तर अंसारी, पूर्व विधायक कुंडा, दयाशंकर यादव, जिला विधानसभा अध्यक्ष मान सिंह पटेल, प्रदीप चौधरी, इस्तेखार अहमद सैफी, मसूद अहमद आदि लोग उपस्थित रहे।

गाजियाबाद: कोरोना वायरस संक्रमितों की जांच जारी
अश्वनी उपाध्याय         गाजियाबाद। ओमिक्रॉन वेरिएंट की दहशत के बीच गाज़ियाबाद में जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए लगातार सक्रिय है। रेलवे स्टेशन, बस अड्डों, सरकारी स्वास्थ्य केन्द्रों और अस्पतालों के अतिरिक्त जगह-जगह कैंप लगाकर टीकाकरण के साथ संभावित कोरोना संक्रमितों की जांच जारी है। जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी दैनिक रिपोर्ट के अनुसार गाज़ियाबाद में रविवार को 6,385 लोगों की जांच के बाद केवल एक नया संक्रमित मिला है। 

रविवार को मिली संक्रमित महिला क्रॉसिंग रिपब्लिक की रहने वाली हैं और अपने संक्रमित बेटे के संपर्क में आने के बाद संक्रमण का शिकार हुई हैं। इस बीच नेहरू नगर के रहने वाले ओमिक्रॉन वेरिएंट से संक्रमित दंपति के स्वास्थ्य में तेज़ी से सुधार हो रहा है। दंपति होम आइसोलेशन में है और जिला स्वास्थ्य विभाग लगातार उनके संपर्क में हैं।

स्लोगन व पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन: यूपी

हरिओम उपाध्याय        देवरिया। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन के निर्देशन में जनपद में चलाए जा रहे मतदाता जागरूकता हेतु स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत आज रुद्रपुर तहसील के प्राथमिक विद्यालय जोकहा खास में छात्र-छात्राओं के बीच मतदाता जागरूकता संबंधित स्लोगन एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। छात्रों ने मतदान संबंधी विभिन्न स्लोगन एवं पेंटिंग बनाकर लोगों को मतदान हेतु जागरूक किया। छात्रों एवं अभिभावकों को मतदाता शपथ दिलाने के बाद कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कार्यक्रम की संयोजिका नम्रता सिंह ने सभी को विधानसभा निर्वाचन में अपने मतदान का प्रयोग करने और अपने घर, आस पास के दिव्यांग एवं बुजुर्ग मतदाताओं को बूथ पर ले आने की बात कही। प्रतियोगिता में नंदिनी ,खुशी, गुड़िया,अभय, प्रियांशु, विनीता, दिनेश, नंदनी, प्रिंस, खुशबू अमित,सनी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। 

इस अवसर पर प्रधानाध्यापक अशोक कुशवाहा, सुशीला सिंह, नम्रता सिंह समेत विद्यालय के समस्त स्टाफ एवं प्रबंध समिति के समस्त सदस्य उपस्थित रहे।
विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष सचिव एवं ग्राम प्रधान का ब्लॉक स्तरीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यक्रम में आज भटनी विकासखंड में आयोजित कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी महेंद्र प्रसाद ने समस्त ग्रामप्रधान, एसएमसी के सदस्यों एवं प्रधानाध्यापकों को मतदान की शपथ दिलाई एवं आगामी विधानसभा चुनावों में सबको अपने मताधिकार का प्रयोग करने की बात कही। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि लोकतंत्र में नागरिक और चुनाव उसकी आत्मा है। अतः हम सभी को प्रयास करना चाहिए कि सभी लोग बढ़-चढ़कर मतदान प्रक्रिया में हिस्सा लें। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी बीरबल राम,बीरबल राम विशाल सिंह,अवनीश दीक्षित, मारुति नंदन मिश्र,अजय कुमार दीक्षित,मधुकर सिंह,पूजा गुप्ता,उर्मिला दीक्षित आदि उपस्थित रहे।


व्यवस्था के विरोध में हड़ताल पर रहें ऑटो चालक
अश्वनी उपाध्याय        गाज़ियाबाद। जनपद पुलिस ने शहर की यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए शहर में ऑटो रिक्शा के लिए रूट निर्धारित करने आरंभ कर दिए हैं। पुलिस की इस नई व्यवस्था के विरोध में आज गाज़ियाबाद के ऑटो चालक हड़ताल पर रहे। बिना किसी पूर्व सूचना के ऑटो चालकों के हड़ताल पर जाने से गाज़ियाबाद में दिनभर यात्री परेशान रहे। गाज़ियाबाद आटो रिक्शा चालक संघ के अध्यक्ष दिलशाद अहमद ने बताया कि आटो को लोनी, मोदीनगर और सदर तहसील का परमिट मिलता है। आटो चालक अपने क्षेत्र में कहीं की भी सवारी छोड़ सकते हैं। लेकिन हर आटो को सिर्फ एक रूट तक सीमित करने से यात्री परेशान होंगे। लोग आटो बुक कर अस्पताल, बैंक, स्कूल और आफिस जाते हैं। लेकिन रूट निर्धारण के बाद आटो चालक यात्रियों को गंतव्य तक नहीं छोड़ पाएंगे। इस योजना से आटो चालकों को आर्थिक नुकसान भी होगा।
ऑटो चालकों ने आरोप लगाया कि कलेक्ट्रेट पर धरने की सूचना के बावजूद जिलाधिकारी उनसे मिलने नहीं आए। ऑटो ट्रेड यूनियन से जुड़े राजेंद्र सिंह ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगो पर विचार नहीं किया गया तो वे 23 दिसंबर को गाज़ियाबाद में चक्का जाम कर देंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला  संदीप मिश्र  लखनऊ। यूपी में गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदल गया है। कक्षा एक से लेकर आठ तक के स्कू...