रविवार, 5 दिसंबर 2021

'जोगी' समाज के महा जनसम्मेलन का आयोजन

'जोगी' समाज के महा जनसम्मेलन का आयोजन 
भानु प्रताप उपाध्याय           
मुजफ्फरनगर। रविवार को आर्य समाज मंदिर निकट डीएवी कॉलेज मुजफ्फरनगर में महंत श्री शिवनाथ उपाध्याय, मुख्य संरक्षक अखिल भारतीय योगीनाथ उपाध्याय, समाज रजिस्टर्ड की अध्यक्षता में उपाध्याय समाज का एक विशाल जन सम्मेलन का आयोजन हुआ। 
इस महासम्मेलन के मुख्य आयोजक श्री चमन लाल उपाध्याय अध्यक्ष पश्चिम उत्तर प्रदेश एवं जिला कार्यकारिणी के समस्त पदाधिकारियों, केपी उपाध्याय व जिलाध्यक्ष, श्री तेजपाल सिंह उपाध्याय जिला महामंत्री, श्री सोराज उपाध्या
य जिला सचिव, मुलक राज उपाध्याय जिला उपाध्यक्ष, श्री रण कुमार उपाध्याय जिला उपाध्यक्ष, सचिन कपूर जिला उपाध्यक्ष आदि की ओर से कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि, राज्य एवं भारत सरकार के मंत्री गणों, प्रदेश कार्यकारिणी, राष्ट्रीय कार्यकारिणी के समस्त पदाधिकारियों एवं चेतना सम्मेलन मे उपस्थित सभी दूरदराज से आए सम्मानित आगंतुक बंधुओं एवं महिलाओं का कार्यक्रम में उपस्थित होने एवं कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आप सभी का हार्दिक अभिनंदन बहुत-बहुत आभार प्रकट किया जाता है।

कौशाम्बी: विधायक ने जनसंवाद का कार्यक्रम किया
गणेश साहू           
कौशाम्बी। विधायक संजय कुमार गुप्ता ने नवगठित नगर पंचायत चरवा के वार्ड नबर 14 सूर्यबली नगर केसी का पुरवा और काजू ग्राम सभा के हौसी में जनसंवाद का कार्यक्रम किया। जनसंवाद के दौरान विधायक ने योगी और मोदी की चल रही योजनाओं को एक-एक कर गिन वाया।विधायक ने कहा कि आज हमारी भाजपा सरकार गरीब कमजोर मजलूम जरूरतमंद परिवार को मुफ्त में राशन दे रही है। जनसंवाद कार्यक्रम में चायल विधायक संजय कुमार गुप्ता ने कहा कि 16 से 18 घंटे हमारी भाजपा सरकार बिजली दे रही है। उन्होंने कहा कि योगी मोदी सरकार द्वारा सड़को का जाल चारो तरफ बिछाया गया है। गंगा नदी पर पुल और यमुना नदी पर पुल का निर्माण योगी मोदी सरकार के कार्यकाल में हुआ है। जिससे ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को आवागमन में सहूलियत होगी।
चायल विधायक संजय गुप्ता ने जन संवाद के माध्यम से लोगों को बताया कि किसान सम्मान निधि जैसी तमाम जन कल्याणकारी योजनाओं को योगी मोदी सरकार ने चला कर आम जनता को राहत दी है। विधायक ने कहा आपका विधायक 24 घंटे अपने विधानसभा में उपलब्ध रहने वाला विधायक है। सप्ताह में दो दो जगह जनसुनवाई कर लोगो की समस्याओं का निस्तारण किया और अपने आवास में प्रतिदिन जनसुनवाई किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा जिला मंत्री रमेश केसरवानी मंडल अध्यक्ष राम बहादुर जयसवाल ग्राम प्रधान उदाथु महेंद्र मौर्या,बीरेंद्र फौजी, पिछला मोर्चा जिला महामंत्री,पंकज सिंह,भरत द्विवेदी,योगेश यादव सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

पार्षद द्वारा सड़क सुधार कार्य का शुभारंभ किया गया
अश्वनी उपाध्याय        
गाजियाबाद। वार्ड 72 के पार्षद मनोज गोयल के प्रयासों द्वारा सेक्टर 2 पुलिया नाले के साथ-साथ क्लाउड नाइन एक्सप्रेस ग्रीन अंसल माल होते हुए डाबर रोड तक सड़क सुधार कार्य का शुभारंभ किया गया।
क्षेत्रीय निवासी तिलक मानिक समाजसेवी के एल शर्मा द्वारा  नारियल तोड़कर इस कार्य का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर क्लाउडनाइन के उपाध्यक्ष राकेश जैन, एक्सप्रेस ग्रीन टावर से प्रवीण महेश्वरी, महानगर कार्यकारिणी सदस्य अवधेश कटिहार, मंडल मंत्री शुभम सिंह, महिला मोर्चा में मंडल मंत्री ममता त्रिपाठी, एससी तिवारी, श्याम सुंदर सिंह, शिव शंकर उपाध्याय, दिनेश जैन, मंगल सिंह क्षेत्र के अन्य निवासी उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया पंकज कपूर  रुद्रपुर। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और भारत रत्न से सम्मानित सचिन तेंदुलक...