रविवार, 5 दिसंबर 2021

इंश्युरेंस कन्सलटेन्ट के 25 पदों पर होगीं भर्ती: सीजी

इंश्रेंयुस कन्सलटेन्ट के 25 पदों पर होगीं भर्ती: सीजी
दुष्यंत टीकम         
कांकेर। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र जगदलपुर में 6 दिसम्बर सोमवार को प्रातः 11 बजे से दोपहर 03 बजे तक प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जायेगा। जिसमें 65 रिक्तियों के आधार पर भर्ती किया गया जाएगा। असिस्टेंट सेल्स मैनेजर, सेल्स मैनेजर, सीनियर सेल्स मैनेजर, एजेंसी सेल्स ऑफिसर के 10-10 पद और इंश्रेंयुस कन्सलटेन्ट के 25 पदों पर भर्ती किया जाएगा।
इच्छुपंक आवेदक 6 दिसम्बर को प्रातः 11 बजे से दोपहर 03 बजे तक निर्धारित स्थल प्रर्वतन कक्ष जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र जगदलपुर में उपस्थित होकर समस्त शैक्षणिक दस्तावेजों की मूलप्रतियां, एक सेट छायाप्रतियां, एक पासपोर्ट साईज फोटो सहित उपस्थित होकर अवसर का लाभ ले सकते हैं। 
अधिक जानकारी के लिए उप संचालक जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र जगदलपुर से संपर्क किया जा सकता है।

संस्कृति मंत्री उषा की तबियत बिगड़ीं, कार्यक्रम रद्द 

मनोज सिंह ठाकुर        भोपाल। शिवराज सरकार में पर्यटन और संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर की अचानक तबियत बिगड़ गई है। इसके बाद उनके सारे कार्यक्रम रद्द कर दिए गए है। उन्हें मेडिकल स्टाफ के साथ एम्बुलेंस से इंदौर भेजने की तैयारी की जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, आज रविवार को अपने खंडवा प्रवास के दौरान कैबिनेट मंत्री उषा ठाकुर अचानक बीमार हो गई। इसके बाद उन्हें स्थानीय सर्किट हाउस में ले जाया गया जहां वे अभी आराम कर रही है और अब उन्हें मेडिकल स्टाफ के साथ एम्बुलेंस से इंदौर भेजने की तैयारी की जा रही है। स्थानीय सर्किट हाउस में डॉक्टरों ने स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आराम करने की सलाह दी है। वही तबियत ठीक ना होने के चलते उन्होंने मीडिया से भी बात करने से मना कर दिया। वही, मंत्री ठाकुर के सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए है।

उत्तराखंड: कोरोना के कुल 8 नए मामलें सामने आए
पंकज कपूर          देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना का खतरा बरकरार है। आज कुछ राहत सामने आई है। जहां कोरोना के मामले काम आए। वही किसी भी मरीज की मौत नहीं हुई। राज्य में आज कोरोना के कुल 08 नए मामले सामने आए है। इसी के साथ राज्य में कोरोना का आंकड़ा 3,44,353 पहुंच गया है। जबकि राज्य में आज 07 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए इस तरह अब तक 3,30,599 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।
रविवार की सांय 6:00 बजे स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार राज्य में 08 नए लोगों में कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई। जिनमें देहरादून जिले से 02 ,हरिद्वार से 01, नैनीताल जिले से 03, उधमसिंह नगर से 01, पौडी से 01, टिहरी से 0, चंपावत से , पिथौरागढ़ से 0 , अल्मोड़ा 0, बागेश्वर से 0, चमोली से 0, रुद्रप्रयाग से 0, उत्तरकाशी से 0 सैंपल पॉजिटिव मिले हैं।

नागालैंड: सुरक्षा बलों द्वारा 13 नागरिकों की हत्या 

कोहिमा। नागालैंड में सुरक्षा बलों द्वारा 13 नागरिकों की हत्या के कारण पूर्वोत्तर से सशस्त्र बल (विशेषाधिकार) अधिनियम,1958 को वापस लेने की मांग रविवार को नए सिरे से जोर पकड़ने लगी है। नागरिक संस्था समूह और अधिकार कार्यकर्ता व क्षेत्र के राज नेता वर्षों से अधिनियम की आड़ में सुरक्षा बलों द्वारा ज्यादती का आरोप लगाते हुए “कठोर” कानून को वापस लेने की मांग कर रहे हैं।

आफस्पा असम, नगालैंड, मणिपुर (इंफाल नगर परिषद क्षेत्र को छोड़कर), अरुणाचल प्रदेश के चांगलांग, लोंगडिंग और तिरप जिलों के साथ असम की सीमा से लगे अरुणाचल प्रदेश के जिलों के आठ पुलिस थाना क्षेत्रों में आने वाले इलाकों में लागू है। क्षेत्र के छात्र संघों के एक छत्र निकाय ‘नॉर्थ ईस्ट स्टूडेंट्स ऑर्गनाइजेशन’ (एनईएसओ) ने कहा कि अगर केंद्र पूर्वोत्तर के लोगों के कल्याण और कुशलता के बारे में चिंतित है तो उसे कानून को निरस्त करना चाहिए।


जनगणना के रास्‍ते में आएगा, हवा में उड़ जाएगा
अविनाश श्रीवास्तव          पटना। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने कहा है कि जातीय जनगणना के रास्‍ते में जो आएगा, वह हवा में उड़ जाएगा। जातिगत जनगणना करानी ही होगी। तब ही गरीब-गुरबों को उनका सही हक मिल पाएगा। उन्होंने कहा कि अगर जातीय जनगणना नहीं होती है तो राजद आंदोलन करेगा। दिल्‍ली में स्‍वास्‍थ्‍य लाभ कर रहे राजद सुप्रीमो ने मीडिया से बातचीत में नीतीश सरकार की शराबबंदी को पूरी तरह फेल बता दिया। साथ ही असदुद्दीन ओवैसी को भाजपा का आदमी बता दिया।  
लोकसभा में जातीय जनगणना से केंद्र के इंकार की बाबत राजद सुप्रीमो ने कहा कि गरीबों का कायाकल्‍प होने वाला है। अनुसूचित जाति-जनजाति की संख्‍या बढ़ी है। उस अनुपात में उनकाे जॉब देना पड़ेगा। इसकी गहराई को वे समझते हैं। इसलिए जनगणना नहीं करवा रहे। लेकिन हमलोग आंदोलन करके भी इसे लागू करवाकर रहेंगे। क्‍या इस मुद्दे पर वे नीतीश कुमार से मिलने के जवाल पर उन्‍होंने कहा कि नीतीश से क्‍या मिलना है। हमारी आज से लड़ाई है क्‍या ? मुलायम सिंह यादव, शरद यादव के साथ हमलोगों ने आंदोलन किया। बिहार सरकार अपने खर्चे पर जातीय जनगणना करवाए। इस मुद्दे पर उन्‍होंने कहा कि ये सब बाद की बात है।  

245 और कर्मचारियों को निलंबित किया: परिवहन
कविता गर्ग         मुंबई। महाराष्ट्र सड़क परिवहन निगम (एमएसआरटीसी) ने कर्मचारियों की चल रही हड़ताल में शामिल होने के आरोप में शनिवार को 245 और कर्मचारियों को निलंबित कर दिया। जबकि 10 कर्मचारियों को बर्खास्त किया। उल्लेखनीय है कि कर्मचारियों की हड़ताल की वजह से एमएसआरटीसी की बस सेवा करीब एक महीने से प्रभावित है।

एमएसआरटीसी ने एक बयान में कहा कि वह अबतक 9,625 कर्मचारियों को निलंबित किया जा चुका है। जबकि 1,990 कर्मचारियों को बर्खास्त किया गया है। उसने दावा किया कि वर्तमान में 67 डिपो से बसों का परिचालन हो रहा है और शनिवार को निगम ने 1,564 बस सेवाओं का परिचालन किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

डीएम ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की

डीएम ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की पंकज कपूर  नैनीताल/हल्द्वानी। उच्च न्यायालय उत्तराखंड द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में नैनीताल ...