शनिवार, 4 दिसंबर 2021

10 हजार रुपए के इनामी बदमाश को अरेस्ट किया

10 हजार रुपए के इनामी बदमाश को अरेस्ट किया 

संदीप मिश्र      मुरादाबाद। एसएसपी बबलु कुमार के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चालाए जा रहे अभियान में सिविल लाइन पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने 10 हजार रुपए के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। सीओ सिविल लाइन सागर जैन व इंस्पेक्टर सिविल लाइन रविंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पकड़े गए बदमाश की पुलिस को काफी लंबे समय से तलाश थी। उन्होंने बताया कि सिविल लाइन थाना क्षेत्र के कंपनी बाग से गिरफ्तार किए गए नागफनी इलाके के बदमाश फिरोज पर लूट के कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। फिरोज महिला से चेन और कुंडल लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद पुलिस की पकड़ से दूर हो गया था। इसके बाद ही उस पर डीआइजी की ओर से दस हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था।

अपहरण मामलें में 8 लोगों को गिरफ्तार किया

मिनाक्षी लोढी         कोलकाता। पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा अपहृत शहर के एक व्यवसायी को पुलिस ने मुक्त करा लिया। एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि फिरौती के लिए इस्तेमाल किए गए मोबाइल फोन के टावर लोकेशन पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने शुक्रवार को सिद्धार्थ बंद्योपाध्याय को अपहरण के 24 घंटे से भी कम समय में छुड़ा लिया। उन्होंने बताया कि व्यवसायी के अपहरण में कथित तौर पर शामिल आठ लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। अधिकारी ने बताया कि अज्ञात लोगों ने बृहस्पतिवार को बंदोपाध्याय का अपहरण कर लिया था और उनके परिवार से 10 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई थी।

अधिकारी ने बताया कि बंदोपाध्याय ने कुछ लोगों से नौकरी दिलाने के नाम पर पैसे लिए थे। लेकिन उसने न तो नौकरी दिलाई और न ही उनके पैसे वापस किए। समझा जाता है कि आरोपियों ने पैसे वापस पाने के लिए ही अपहरण किया होगा। मामले की जांच जारी है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया  इकबाल अंसारी  चेन्नई। देश में इन दिनों आईपीएल की धूम मची हुई है। गत चैम्पियन चेन्नई सुपर...