बुधवार, 10 नवंबर 2021

'एक पौलोके तोमाय देखे' को रिलीज किया

'एक पौलोके तोमाय देखे' को रिलीज किया
मिनाक्षी लोढी      
कोलकाता। देश के जाने-माने पार्श्वगायक कुमार सानू के नए बंगाली एल्बम 'नाचबो आमी गाइबे तुमि' के म्यूजिक वीडियो 'एक पौलोके तोमाय देखे' को कोलकाता में आधिकारिक तौर पर रिलीज किया है।
सृष्टि डांस ट्रूप द्वारा प्रस्तुत इस गाने को देवप्रसाद चक्रवर्ती ने लिखा है। अशोक भद्र ने इसकी धुन बनाई है और इसे कुमार सानू ने गाया है। म्यूजिक वीडियो के लिए कोरियोग्राफी श्रृला चटर्जी ने किया है।
गाने को रिलीज किए जाने के मौके पर कुमार सानू ने कहा, "मैं पिछले तीन दशक से अधिक समय से अशोक भद्र के संपर्क में रहा हूँ। मैंने उनके साथ काम करने के लिए कभी ना नहीं कहा है। मैंने अधिकतर उन्हीं की धुन पर तैयार किए गए बंगाली गानों को अपनी आवाज दी है। यह भी काफी अच्छा और मेरे लिए कुछ नया है।"
अशोक भद्र इसे लेकर कहते हैं, '''नाचबो आमी गाइबे तुमि' एक ऐसा प्रोजेक्ट है, जिसका ख्याल मेरे दिमाग में काफी लंबे समय से चल रहा था। मैं श्रृला को काफी लंबे समय से जानता हूँ। काफी वक्त पहले उन्होंने एक नृत्य प्रतियोगिता जीती थी, जहां मैं उन निर्णायकों में से एक था। हमारे बीच लंबे वक्त तक कोई संपर्क नहीं हुआ। फिर मैंने ही सोशल मीडिया के जरिए उनसे बात की। श्रृला और उनकी पूरी टीम ने मिलकर बहुत अच्छा काम किया है।
शाहरुख के गाने पर डांस करते हुए वीडियो वायरल
कविता गर्ग     मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री सोशल मीडिया पर दीपोत्सव से अपने तस्वीरें या वीडियोज शेयर कर रही है। दीपावली का ही एक वीडियो प्रियंका का शाहरूख खान के गाने पर डांस करते हुए वायरल हो रहा है। प्रियंका के इस डांस को देख उनके फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। इस दौरान उनकी विदेशी फ्रेंड भी उनके साथ डांस करती हुई दिखाई दे रही है। 
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो में प्रियंका चोपड़ा वाइट लहंगा पहने हुए है। इस दौरान वह हाथ में ड्रिंक लिये हुए है। उनकी इस डीजे पार्टी में उनकी विदेशी दोस्त भी उनके साथ डांस करते दिखाई दे रही है। प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती है। वह दीपावली से पहले ही तस्वीर शेयर कर रही है। प्रियंका ने दिवाली के इस अवसर पर निक के संग कई फोटो शेयर किये थे। इस पोस्ट को शेयर करते वक्त उन्होंने केप्सन में लिखा था कि हमारे पहले घर में हमारी पहली दिवाली, यह हमेशा विशेष रहेगी। इसके अलावा उन्होंने कहा था कि हमारे घर आये और न केवल कपड़ों में बल्कि डांसिंग से भी मेरे कल्चर का हिस्सा बने। उन्होंने कहा कि वहां मौजूदा सब लोगों ने मुझे घर जैसा महसूस कराया। इस दौरान प्रियंका ने निक जोनस को बेस्ट हसबैंड और पार्टनर भी बताया था।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला  संदीप मिश्र  लखनऊ। यूपी में गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदल गया है। कक्षा एक से लेकर आठ तक के स्कू...