रविवार, 28 नवंबर 2021

रेप मामलें में अधेड़ को उम्र कैद की सजा सुनाई

रेप मामलें में अधेड़ को उम्र कैद की सजा सुनाई

संदीप मिश्र        बलरामपुर। उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले में कोर्ट ने रेप मामले में दोषी अधेड़ को मरते दम तक जेल में रहने की सजा सुनाई है। 48 साल के इस शख्स ने 6 साल की मासूम से रेप किया था। रेप करने के बाद अधेड़ भाग निकला था। बच्ची खेत में रोती हुई मिली थी। घटना के शिकायत के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था।

दरअसल, शंकरगढ़ थाना क्षेत्र में 15 सितंबर 2020 को एक 6 साल की बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी। उसके साथ कुछ और बच्चे भी थे। इसके बाद बच्ची देर शाम तक घर ही नहीं लौटी थी। तब परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की थी। इसके बाद बच्ची घर के पास ही स्थित खेत में पड़ी हुई थी। वह रो रहाी थी। लोगों ने देखा था कि आरोपी कुंवर नगेशिया उस वक्त खेत की तरफ से भाग रहा था।

परिजनों ने बच्ची से पूछताछ की थी तो पता चला था कि उसके साथ रेप हुआ है। जिसके बाद परिजनों ने गांव वालों से मदद की गुहार लगाई थी और गांव में बैठक बुलाई थी। मगर इस बैठक में कुंवर नगेशिया नहीं पहुंचा। इस पर परिजनों ने मामले की शिकायत थाने में दर्ज कराई थी। शिकायत होने के बाद पुलिस ने कुंवर नगेशिया को गिरफ्तार कर लिया था। अब जिले एवं सत्र न्यायालय में अपर एवं सत्र तथा पॉक्सो एक्ट की विशेष न्यायाधीश ने दोषी को मरते दम तक जेल में रहने की सजा सुनाई है। उसके ऊपर 50 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है।

दो पेटी अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार किया

पंकज कपूर        नैनीताल। नैनीताल की तल्लीताल पुलिस ने एक युवक को दो पेटी अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपित के खिलाफ आबकारी अधिनियम की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार रात ज्योलीकोट पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर चौकी प्रभारी नरेंद्र कुमार की अगुवाई में रात करीब 11 बजे वीरभट्टी पुल के समीप चेकिंग अभियान चलाकर एक गाड़ी की डिग्गी में दो पेटी अंग्रेजी अवैध शराब बरामद की। इस पर शराब ले जा रहे धारानौला अल्मोड़ा निवासी राजेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60/72 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शराब ले जाने में प्रयुक्त किए जा रहे वाहन संख्या यूके 01सी-5908 को सीज कर दिया गया है। आज के अन्य ताजा ‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया पंकज कपूर  रुद्रपुर। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और भारत रत्न से सम्मानित सचिन तेंदुलक...