बुधवार, 3 नवंबर 2021

'भाजपा' को माफ नहीं करेगी जनता: प्रियंका

'भाजपा' को माफ नहीं करेगी जनता: प्रियंका
हरिओम उपाध्याय       
लखनऊ। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी ने भाजपा को करारा जवाब देते हुए कहा है कि त्यौहार का समय है। लेकिन मंहगाई से जनता परेशान है। जनता भाजपा को माफ नहीं करेगी।
प्रियंका गांधी ने कहा है कि त्यौहार का समय है। महंगाई से आमजन परेशान हैं। भाजपा सरकार की लूट वाली सोच ने त्यौहार से पहले महंगाई कम करने की बजाय गैस सिलेंडर, पेट्रोल-डीजल, तेल, सब्जी के दाम आसमान पर पहुंचा दिए। उन्होंने उत्तर प्रदेश में होने वाले चुनाव को लेकर कहा कि चुनाव के समय भाजपा 1-2रू घटाकर जनता के बीच जाएगी, तब उसे करारा जवाब मिलेगा। 

'लखीमपुर किसान स्मृति दिवस' मनाएं, अपील
हरिओम उपाध्याय     
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ट्वीट करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश के समस्त निवासियों, किसानों के शुभचिंतकों और सपा व अन्य सहयोगी पार्टियों से अपील है कि आज 'लखीमपुर किसान स्मृति दिवस' मनाएं। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश के बागपत में कर्ज़ में डूबे किसान द्वारा आत्महत्या की घटना अत्यंत हृदय विदारक थी। भाजपा के राज में किसानों के ऐसे हालात सरकार के सभी झूठों का पर्दाफाश क रही हैं। आखिर कब तक यह सब सहेगा प्रदेश का किसान।
उपचुनाव में 'भाजपा' के खिलाफ गया मत
नरेश राघानी       
अजमेर। राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने कहा है कि देशभर में हुए उपचुनाव में मत भाजपा के खिलाफ गया है।
पायलट ने आज जयपुर से सोजत जाते समय अजमेर के घूघरा स्थित अशोक उद्यान में मीडिया से बातचीत में यह बात कही। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने पेट्रोल डीजल, रसोई गैस एवं महंगाई के जरिए देश की जो व्यवस्था चौपट की है उसे जनता ने समझ लिया है और भाजपा के खिलाफ मतदान किया है। जिसके परिणाम सभी के सामने है।
उन्होंने कहा कि देश में अब केंद्र सरकार और भाजपा के खिलाफ हवा बन चली है। कांग्रेस की एकमात्र संगठित पार्टी है जो भाजपा को शिकस्त दे सकती है। राजस्थान में धरियावद और वल्लभगढ़ उपचुनाव भी पायलट ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह कांग्रेस संगठन के साथ उसके नेता सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी में जन विश्वास का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि आमजन, किसान, बेरोजगार सभी के साथ भाजपा छलावा कर रही है जिसके कारण उनकी छवि में गिरावट आई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अब विधानसभा चुनाव में चौबीस महीनों का समय शेष है और मुझे विश्वास है कि राज्य में एकबार फिर कांग्रेस की सरकार बनेगी। प्रदेश में भाजपा को चुनौती देने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता पूरी तरह तैयार है।


 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप  दुष्यंत टीकम  जशपुर/पत्थलगांव। जशपुर जिले के एक गांव में कुएं में नवजात शिशु का शव मिला है। इससे...