मंगलवार, 30 नवंबर 2021

‘सबका बाप अंगूठा छाप’ की शूटिंग में व्यस्त अक्षरा

‘सबका बाप अंगूठा छाप’ की शूटिंग में व्यस्त अक्षरा
कविता गर्ग    
मुबंई। भोजपुरी सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने अपने अभिनय से लाखों लोगों का दिल जीता। सोशल मीडिया पर भी उनकी अच्छी खासी प्रशंसकों की लिस्ट है। इन दिनों अक्षरा सिंह अपनी आगामी फिल्म ‘सबका बाप अंगूठा छाप’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में अक्षरा सिंह के अलावा श्रुति राव भी महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आने वाली हैं। फिल्म में अक्षरा सिंह के साथ दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ मुख्य भूमिका में हैं। 
हाल ही में अक्षरा सिंह प्रयागराज की सड़कों पर शूटिंग करती हुईं नजर आई थीं, जहां वो अपने गाने की रिहर्सल कर रही थीं।
अपने आगामी शेड्यूल के लिए अभिनेत्री बिहार के जिला जहानाबाद में शूटिंग करने के लिए पहुंचीं। अक्षरा की यूपी बिहार में एक अच्छी खासी फैन फॉलोइंग हैं। जैसे ही अक्षरा बिहार पहुंचीं उनको देखने के लिए फैंस की भीड़ उमर पड़ी। सोशल मीडिया पर अक्षरा सिंह ने हाल ही में एक वीडियो साझा की, जिसे देखने के बाद ये साफ जाहिर है कि अक्षरा सिंह को चाहने वालों की कमी नहीं है। अक्षरा को देखने के लिए भारी मात्रा में भीड़ उमर पड़ी है।
अक्षरा सिंह को भोजपुरी सिनेमा में अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीतने के लिए जाना जाता है, बल्कि वो भोजपुरी की सबसे अधिक फीस लेने वाली अभिनेत्रियों की लिस्ट में शुमार हैं। अक्षरा सिंह को भोजपुरी सिनेमा की शेरनी कहा जाता है।
अभिनेत्री अपने वीडियो के जरिए अक्षरा अपने दर्शकों का मनोरंजन करती रहती हैं।इन दिनों अक्षरा सिंह के नए म्यूजिक एल्बम ‘अखियों से गोली मारब’ का गाना ‘टुकुर-टुकुर’ दर्शकों द्वारा बहुत ही पसंद किया जा रहा है। बहुत ही जल्द अक्षरा सिंह अपने चाहने वालों के लिए नए गाने और फिल्म्स लेकर आ रही हैं। इसके अलावा सोशल मीडिया पर भी अक्षरा सिंह की अच्छी खासी प्रशंसकों की लिस्ट है। वो अक्षर अपनी खूबसूरत और तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करती हैं।अक्षरा सिंह ने अपने करियर की शुरुआत रवि किशन के साथ की थी। अक्षरा ने कहा, ‘आज मैं जो भी आपके सामने खड़ी हूं वो सिर्फ इन्हीं की वजह से संभव हो पाया है। सभी चीजों के लिए आपका धन्यवाद रवि जी’। दरअसल अक्षरा सिंह का बचपन से डांस और अभिनय के प्रति रुझान था, लेकिन वो भोजपुरी सिनेमा का हिस्सा नहीं बनना चाहती थीं।

अभिनेत्री प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया
कविता गर्ग     
मुबंई। भोजपुरी इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री प्रियंका पंडित सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वालीं अभिनेत्रियों में से एक हैं। वह अक्सर अपने फैंस के साथ अपनी कई तस्वीरें और वीडियों शेयर करती रहती हैं। इसी क्रम में एक्ट्रेस ने हाल ही में अपना एक वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया यह वीडियो काफी तेजी से वायरल भी हो रहा है। 
इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो में अभिनेत्री शानदार डांस मूव्स करती नजर आ रही हैं। वीडियो में वह काफी बोल्ड और ब्यूटीफुल दिखाई दे रही हैं। शॉर्ट टॉप पहने हुए प्रियंका का यह डांस देख फैन्स उनके इस बोल्ड अंदाज के कायल हो गए है। 
इस वीडियो को शेयर करते हुए प्रियंका पंडित ने कैप्शन में लिखा, ''बलमजी।'' अभिनेत्री भोजपुरी सिंगर शिल्पी राज के गाने 'खाके जरदा पनवा' पर जबरदस्त डांस कर रही हैं।
एक दिन पहले ही अपलोड किए गए इस वीडियो को अब तक तीन हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। साथ ही फैंस उनके इस बोल्ड रूप को देखकर दीवाने हो गए है। ऐसे में वह लगातार इस वीडियो पर कमेंट्स कर अभिनेत्री की

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

यूपी: लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे अखिलेश

यूपी: लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे अखिलेश  संदीप मिश्र  लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। इसके ...