बुधवार, 24 नवंबर 2021

मुंबई: एक्ट्रेस सेलिना जेटली का 40वां जन्मदिन

मुंबई: एक्ट्रेस सेलिना जेटली का 40वां जन्मदिन
कविता गर्ग 
मुबंई। साल 2003 में आई फिल्म 'जानसीन' से फेमस होने वाली एक्ट्रेस सेलिना जेटली का आज जन्मदिन है। सेलिना आज अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं। उन्होंने फेमिना मिस इंडिया 2001 का खिताब जीता था। सेलिना ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। उन्हें शुरुआत में बॉलीवुड में कुछ फिल्में भी मिली लेकिन, उनके करियर को कुछ खास ऊंचाई नहीं मिली।जिसके बाद उन्होंने फिल्मी दुनिया से दूरीं बना ली।
इसके बाद साल 2011 में बिजनेसमैन पीटर हाग से शादी कर ली। 
सेलिना के चार बच्चे हैं। साल 2012 में उन्होंने दो जुड़वा बच्चों को जन्म दिया था जिनका नाम विराज और विंस्टन है। इसके बाद साल 2017 में दोबारा मां बनीं और फिर से उन्हें जुड़वा बच्चे हुए। हालांकि एक बच्चे का निधन हो गया। 
अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में हुआ था। सेलिना के पिता विक्रम कुमार जेटली भारतीय सेना में कर्नल थे। सेलिना की मां भी भारतीय सेना में नर्स के तौर पर काम करती थीं। पहली ही फिल्म में बिकिनी में कई हॉट सीन देकर सेलिना रातोंरात सुर्खियों में आ गई थीं। 
एक इंटरव्यू के दौरान सेलिना ने अपने और पीटर के रिश्ते के बारे में बात करते हुए कई खुलासे किए थे। सेलिना ने बताया था कि पीटर और उनकी मुलाकात पहली बार दुबई में हुई थी। सेलिना उस वक्त दुबई में भारतीय फैशन ब्रांड के स्टोर को लांच करने गई थीं। यह लव एट फर्स्ट साइट था। अगस्त साल 2010 में वह मेरे माता-पिता से मिलने आए। फिर हमने सगाई की और कुछ महीनों बाद शादी कर ली।
सेलिना भले ही फिल्मी दुनिया को अलविदा कह चुकीं हो लेकिन एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर आए दिन वीडियो और तस्वीरें शेयर कर रही हैं। वह अपने पति के साथ ऑस्ट्रिया में रहती हैं। ऑस्ट्रिया में उनके पति का करोड़ों का बिजनेस है और वह काफी लग्जरी लाइफस्टाइल कैरी करती हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया  इकबाल अंसारी  चेन्नई। देश में इन दिनों आईपीएल की धूम मची हुई है। गत चैम्पियन चेन्नई सुपर...