सोमवार, 29 नवंबर 2021

परमबीर के खिलाफ गैर जमानती वारंट रद्द किया

परमबीर के खिलाफ गैर जमानती वारंट रद्द किया
कविता गर्ग         
मुंबई। मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह सोमवार को महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच कर रहे चांदीवाल आयोग के सामने पेश हुए। पूछताछ के बाद चांदीवाल कमीशन ने परमबीर सिंह के खिलाफ जारी की गई गैर जमानती वारंट को रद्द कर दिया है। 
आयोग ने परमबीर सिंह पर जुर्माना लगाते हुए आदेश दिया है कि वह मुख्यमंत्री राहत कोष में 15,000 रुपये जमा कराएं। तत्कालीन गृह मंत्री और राकांपा नेता अनिल देशमुख के खिलाफ परमबीर सिंह द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच के  इस साल मार्च में एक सदस्यीय आयोग का गठन किया गया था। पैनल ने इससे पहले सिंह पर कई मौकों पर पेश होने में विफल रहने के लिए जुर्माना लगाया था और उनके खिलाफ जमानती वारंट भी जारी किया था। गौरतलब है कि परमबीर सिंह को एंटीलिया बम कांड के बाद मार्च में मुंबई पुलिस आयुक्त के पद से स्थानांतरित कर दिया गया था। स्थानांतरित होने के बाद परमबीर ने देशमुख पर आरोप लगाते हुए कहा था कि देशमुख पुलिस अधिकारियों से शहर में बार और रेस्तरां से 100 करोड़ रुपये प्रति माह इकट्ठा करने के लिए कहा था।
एक अदालत ने परमबीर को फरार घोषित कर दिया था
वसूली मामले में जब कई दिनों तक परमबीर सिंह नजर नहीं आए तो यहां की एक अदालत ने उन्हें फरार घोषित कर दिया था। अदालत के आदेश के बाद जुहू स्थित उनके फ्लैट के बाहर एक नोटिस चिपका दिया गया है।

छत्तीसगढ़: गांजा बेचते 2 तस्करों को गिरफ्तार किया 
दुष्यंत टीकम       
रायपुर। छत्तीसगढ़ के गोलबाजार थाना इलाके में गांजा बेचते दो तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामले में जानकारी देते हुए गोलबाजार थाना प्रभारी सुदर्शन ध्रुव ने बताया कि मुखबिरों से सूचना मिली थी कि मोती बाग यूनियन क्लब के पास व्यक्ति तस्कर हासिम शेख और उसका एक साथी खड़े होकर गांजा बेचने के लिए ग्राहक ढूंढ रहे है। पुलिस ने तत्काल पेट्रोलिंग टीम भेजकर दोनों तस्करों को गिरफ्तार किया। 
पुलिस ने दोनों तस्करों के खिलाफ आईपीसी के नार्कोटिक्स एक्ट की धारा 20 बी के तहत अपराध पंजीबद्ध किया। दोनों तस्करों के पास से पुलिस ने 3 किलो गांजा बरामद किया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला  संदीप मिश्र  लखनऊ। यूपी में गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदल गया है। कक्षा एक से लेकर आठ तक के स्कू...