मंगलवार, 23 नवंबर 2021

2 लाख के इनामी नक्सली को अरेस्ट किया

2 लाख के इनामी नक्सली को अरेस्ट किया
दुष्यंत टीकम     
रायपुर। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में आज फिर जवानों ने 2 लाख रुपयें के एक इनामी नक्सली को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार माओवादी बलराम मुचाकी नक्सलियों के कटेकल्याण एरिया कमेटी का सदस्य और मेडिकल टीम का प्रभारी था। बताया जा रहा है कि संगठन में रहते इसने नक्सलियों के कई बड़े बीमार लीडरों तक दवाइयां पहुंचाई है। नक्सल ऑपरेशन पर निकले जवानों ने घेराबंदी कर इसे पकड़ लिया है। जिसे न्यायिक रिमांड में भेजा गया है।
जानकारी के मुताबिक, डीआरजी और जिला पुलिस बल के जवान कटेकल्याण थाना क्षेत्र के जंगलों में सोमवार को नक्सल ऑपरेशन पर निकले थे। इस दौरान कोंडलूर और खुडबुड़री के जंगलों में जवानों को आता देख एक संदिग्ध व्यक्ति भागने लगा था। जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान इनामी नक्सली बलराम मुचाकी के रूप में हुई। दंतेवाड़ा के एसपी डॉ अभिषेक पल्लव ने बताया कि, बलराम मुचाकी पिछले कई सालों से संगठन से जुड़कर काम कर रहा था। यह कई बड़े लीडरों के साथ भी काम कर चुका है।
दंतेवाड़ा पुलिस ने महज डेढ़ साल पहले लोन वर्राटू यानी घर वापस आइए अभियान की शुरुआत की थी। इस अभियान के तहत दंतेवाड़ा पुलिस के सामने अब तक 454 माओवादियों ने हथियार डाल दिए हैं। इनमें 117 इनामी माओवादी भी शामिल हैं। 
सरेंडर करने वाले नक्सलियों में कई कमांडर स्तर के माओवादी भी हैं। जो मुख्यधारा में लौट आए हैं। पुलिस का दावा है कि इस अभियान ने काफी हद तक नक्सलियों की कमर तोड़ी है।
13 वर्षीय किशोरी के साथ सामूहिक रेप किया
संदीप मिश्र      
बलिया। बलिया जिले के गड़वार थाना क्षेत्र के एक गांव की 13 वर्षीय एक किशोरी के साथ दो युवकों ने कथित रूप से सामूहिक बलात्कार किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गड़वार थाना के प्रभारी दुर्गेश्वर मिश्र ने मंगलवार को बताया कि किशोरी के साथ सोमवार की शाम उसके पड़ोसी गांव के दो युवकों विशाल सिंह और अखण्ड सिंह ने कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया। घटना के समय किशोरी शौच के लिए गई हुई थी। 
उन्होंने बताया कि किशोरी के पिता की शिकायत पर कल शाम गड़वार थाना में विशाल सिंह और अखण्ड सिंह के विरुद्ध लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम (पॉस्को एक्ट) तथा भारतीय दंड संहिता की सुसंगत धारा के तहत नामजद मुकदमा दर्ज किया गया। किशोरी को मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

डीएम ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की

डीएम ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की पंकज कपूर  नैनीताल/हल्द्वानी। उच्च न्यायालय उत्तराखंड द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में नैनीताल ...