बुधवार, 10 नवंबर 2021

3 वर्षों में जमीनी हकीकत नापने के आदेश

3 वर्षों में जमीनी हकीकत नापने के आदेश

पंकज कपूर      देहरादून। उत्तराखंड उच्च न्यायलय ने एक पर्यावरण संरक्षण संबंधी जनहित याचिका में मुख्य सचिव से पर्यावरण संरक्षण के लिए हर तीन वर्षों में जमीनी हकीकत नापने के लिए कहा है। न्यायालय ने ये भी कहा कि, सकरकर बताए कि उसने कितने समय में क्या कदम उठाये? मामले की अगली सुनवाई 15 दिसंबर को होनी तय हुई है।

अधिवक्ता अभिजय नेगी ने बताया कि, उच्च न्यायालय ने देहरादून के समाज सेवी अजय नारायण शर्मा की जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए एक ऐतिहासिक आदेश पारित किया है। आदेश में मुख्य सचिव को निर्देश दिए गए हैं कि, वह हर तीन वर्षों में उत्तराखंड के पर्यावरण संरक्षण की जमीनी हकीकत बयां करती एक विस्तृत रिपोर्ट सर्वे ऑफ़ इंडिया से बनवाएं। 

25 वर्षीय युवक ने जहरीला पदार्थ निगला

श्रीराम मौर्य     ऊना। हिमाचल में आत्महत्या के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। ऊना थाना के तहत भड़ोलिया खुर्द में 25 वर्षीय युवक ने जहरीला पदार्थ निगल लिया और उसकी मौत हो गई। युवक की पहचान रामजी कुमार पुत्र साधू राम निवासी भड़ोलिया खुर्द के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मामले को लेकर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक मंगलवार रात में रामजी कुमार ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ निगल लिया। जब युवक की तबीयत बिगड़ी तो परिजन उसे क्षेत्रीय अस्पताल ऊना ले कर गए। जहां से उसे गंभीर हालत में पीजीआई रेफर कर दिया। लेकिन परिजन युवक को चंडीगढ़ सेक्टर 16 ले गए, जहां पर उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। डीएसपी हेडक्वार्टर कुलविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, जहर निगलने के कारण का पता किया जा रहा है। 


सीजी: प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक हुईं

दुर्ग। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव में अभी पूरे दो साल बाकी है। लेकिन सूबे में सरकार चला रही कांग्रेस इसके लिए अभी से कमर कसकर तैयार हो गई है। इसी कड़ी में आज दुर्ग में प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक हुई। जिसमें कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित हुए। बैठक में कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया ने जिला कांग्रेस प्रभारियों को विधायकों-जिलाध्यक्षों के बीच सामंजस्य बनाने के निर्देश दिए। बैठक में ये भी फैसला हुआ कि 14 नवंबर को भिलाई से जनजागरण अभियान की शुरुआत की जाएगी। इस अभियान को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल हरी झंडी दिखाएंगे। अभियान का समापन 29 नवंबर को कोंडागांव में होगा। प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक में संगठन चुनाव को लेकर भी चर्चा हुई। 

पार्टी सदस्यता अभियान में विधायक भी सक्रिय होंगे। इस बार 105 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी लक्ष्य को लेकर बैठक में सीएम भूपेश बघेल के प्रति धन्यवाद प्रस्ताव भी पारित हुआ। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया, पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष मोहन मरकाम और गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, शिव डहरिया समेत सरकार के कई मंत्री और पार्टी पदाधिकारी इस बैठक में शामिल हुए। दुर्ग के राजीव भवन में हुई बैठक में केंद्र सरकार के खिलाफ महंगाई के मुद्दे को लेकर राजनीतिक प्रस्ताव पारित किया गया। 


कोरोना की वजह से कम हुईं रौनक फिर से लौटीं
राणा ओबराय       चंडीगढ़। प्रदेश के स्कूलो में कोरोना की वजह से कम हुई रौनक फिर से लौट आएगी। सभी स्कूलों में बच्चों के शोर-शराबे की आवाजें सुनने को मिल सकती है। यह विशेष जानकारी हरियाणा शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. महाबीर सिंह ने राष्ट्रीय ख़ोज/भारतीय न्यूज के सम्पादक राणा ओबराय के फोन पर हुई वार्तालाप में दी। उन्होंने बताया प्रदेश के सभी निजी और सरकारी स्कूल 1 दिसंबर से पूरी क्षमता के साथ और पूरे समय के लिए खुलेंगे। 
उन्होंने बताया दीवाली त्योहार के कारण हम अभी नजर बनाए हुए हैं कि कोई परेशानी न आ जायें। इसलिए स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर 2 सप्ताह के लिए हालात पर नजर बनाए हुए हैं। उन्होंने बताया यदि सब ठीक रहा तो 1 दिसम्बर से स्कूल जरूर खुलेंगे।इसके लिए विभाग अलग से गाइडलाइन भी जारी करेगा। फिलहाल स्कूल 50% हाजिरी के साथ तीन घंटे के लिए ही खोले जा रहे हैं। विद्यार्थियों को मास्क लगाना जरूरी होगा। विद्यार्थियों व अध्यापकों का तापमान प्रतिदिन नापकर राज्य मुख्यालय भी भेजा जाएगा। काबिलेगौर है कि वर्ष 2020 में कोरोना के चलते स्कूलों को बंद किया गया था। इस साल जुलाई में स्कूल खोलने की प्रक्रिया शुरू की गई थी। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप  दुष्यंत टीकम  जशपुर/पत्थलगांव। जशपुर जिले के एक गांव में कुएं में नवजात शिशु का शव मिला है। इससे...