शुक्रवार, 29 अक्तूबर 2021

मतभेद: भाजपा सरकार के दोनों इंजन टकराएं

मतभेद: भाजपा सरकार के दोनों इंजन टकराएं

हरिओम उपाध्याय     
लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में इन दिनाें 'विवाद' ही नहीं। ब्लकि 'मतभेद' भी है। हालत यह है कि उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार के दोनों इंजन टकरा रहे हैं।

कांग्रेस से इस्तीफा देकर आये पूर्व सांसद हरेन्द्र मलिक और उनके पूर्व विधायक पुत्र पंकज मलिक समेत कुछ अन्य को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराने के बाद आयोजित संवाददाता सम्मेलन में श्री यादव ने शुक्रवार को कहा “ भाजपा से आ रही खबरों से पता चलता है कि वहां इन दिनो केवल मनभेद नहीं है। मठभेद भी है। ऐसा मठभेद है कि दोनो इंजन आपस में टकराये जा रहे हैं। सुना तो यह है कि कुछ विधानसभा सीटों पर टिकट बदले जा रहे है। अगर सारे विधायक भी बदल दोगे तभी भी जनता ने भाजपा को बदलने का मन बना लिया है।”

किसानों से मिलने ट्रेन से ललितपुर आईं प्रियंका  

हरिओम उपाध्याय         ललितपुर। उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड में खाद की क़िल्लत के कारण जान गंवाने वाले दो किसानों के परिजनों से मिलने के लिए कांग्रेस महासचिव एवं प्रदेश कांग्रेस की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा शुक्रवार को सुबह ट्रेन से ललितपुर पहुँचीं।

उल्लेखनीय है कि प्रियंका गांधी वाड्रा गुरुवार रात को लखनऊ से रेलमार्ग द्वारा ललितपुर के लिये रवाना हुई थीं। इस सप्ताह ललितपुर के नाराहाट थाना क्षेत्र के बनयाना गांव के किसान महेश कुमार बुनकर की खाद खरीद केन्द्र पर काफी समय तक कतार में खड़े रहने के कारण तबीयत बिगड़ने पर मौत हो गयी थी। इसके एक दिन बाद ललितपुर जिले के ही मैलवारा खुर्द गांव के किसान सोनी अहिरवार ने तीन दिन तक खाद न मिलने से हताश होकर खुदकुशी कर ली थी।

बुंदेलखंड सहित राज्य के विभिन्न इलाकों में रासायनिक खाद की कालाबाजारी के कारण किसानों को खाद नहीं मिल पाने से यह संकट गहरा गया है। श्री जैन ने बताया कि श्रीमती वाड्रा दोनों मृत किसानों के गाँव जाकर उनके परिजनों से मुलाकात करेंगी। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक प्रियंका गांधी वाड्रा पीड़ित किसानों से मिलने के बाद मध्य प्रदेश के दतिया जाएंगीं और वहां पर सिद्धपीठ मां पीताबंरा की पूजा-अर्चना कर उत्तर प्रदेश में पार्टी की कामयाबी के लिए दुआ मांगेंगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

अगले 5 दिनों में लू चलने की संभावना जताई

अगले 5 दिनों में लू चलने की संभावना जताई इकबाल अंसारी  नई दिल्ली। दिल्ली समेत देशभर में गर्मी बढ़ रही है। आने वाले दिनों के लिए भारत मौसम वि...