शनिवार, 30 अक्तूबर 2021

मुंबई: 'एक विलेन रिटर्नस' की शूटिंग पूरी की

मुंबई: 'एक विलेन रिटर्नस' की शूटिंग पूरी की

कविता गर्ग        मुंबई। बॉलीवुड के माचो हीरो जॉन अब्राहम ने अपनी आने वाली फिल्म 'एक विलेन रिटर्नस' की शूटिंग पूरी कर ली है।

वर्ष 2014 में प्रदर्शित फिल्म एक विलेन में सिद्धार्थ मल्‍होत्रा, श्रद्धा कपूर और रितेश देशमुख ने मुख्य भूमिका निभायी थी। एक विलेन के सीक्‍वल 'एक विलन रिटर्न्‍स' में जॉन अब्राहम, अर्जुन कपूर, दिशा पाटनी और तारा सुतारिया जैसे कलाकार नजर आयेंगे। जॉन अब्राहम ने 'एक विलन रिटर्न्‍स' की शूटिंग पूरी कर ली है।इस बात की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर फिल्म की रैप-अप पार्टी की कुछ फोटोज शेयर कर दी है।

जॉन ने इन फोटोज के कैप्शन में लिखा, "मेरी पहली फिल्म से लेकर अब तक मोहित सूरी और मैंने एक लंबा सफर तय किया है। इस खूबसूरत अनुभव को कुछ बेहतरीन यादों के साथ समेटते हुए।'' यह फिल्म 08 जुलाई 2022 को रिलीज होगी।

फिल्म 'अर्धनारी' में यश कुमार की मुख्य भूमिका 

कविता गर्ग           मुंबई। भोजपुरी सिनेमा के जानेमाने अभिनेता यश कुमार अपनी आने वाली फिल्म अर्धनारी के लिये बेहद उत्साहित हैं। चंद्रवर्षा एंटरटेनमेंट प्रा.लिमिटेड इन असोसियेशन विथ रामा प्रसाद प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही फिल्म 'अर्धनारी' में यश कुमार की मुख्य भूमिका है। फिल्म 'अर्धनारी' की शूटिंग शुरू हो गयी है। फ़िल्म के निर्माता रामा प्रसाद ने बताया कि हमारी फ़िल्म 'अर्धनारी' किन्नर समाज के जीवन से जुड़ी हुई है। जिसमे केंद्रीय भूमिका में यश कुमार,निधि झा है। उम्मीद है, यह फ़िल्म समाज को आईना दिखाने का काम करेगी। यश कुमार ने कहा, "मेरे लिए बेहद खुशी की बात हैं कि हमेशा की तरह इस बार भी एक अलग और बेहतरीन विषय पर आधारित फिल्म कर रहा हूँ, जिसमे मैं बिल्कुल अलग किरदार में नजर आऊँगा, जो मेरे आज तक के किरदारों में अलग है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण  1. अंक-188, (वर्ष-11) पंजीकरण:- UPHIN/2014/57254 2. शुक्रवार, अप्रैल 26, 2024 3. शक-1945, बैशाख, कृष्ण-पक्ष, तिथि-त...