बुधवार, 6 अक्तूबर 2021

बिहार: पूर्व राज्यसभा सदस्य शिवानंद ने बयान दिया

अविनाश श्रीवास्तव        

पटना। राष्ट्रीय जनता दल के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यसभा सदस्य शिवानंद ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि राजद सुप्रीमो लालू यादव के बड़े बेटे अब पार्टी में नहीँ हैं। उन्हें राजद से निष्कासित कर दिया गया है। पार्टी का सिंबल लालटेन इस्तेमाल करने से रोक दिया गया है।
कन्हैया कुमार के कांग्रेस में जाने को लेकर शिवानंद ने मजाक उड़ाया तथा कहा- कांग्रेस को बचाने की ऐतिहासिक जबाबदेही निभाने को वह कांग्रेस में गए हैं। कन्हैया को मेरी बधाई है। बिहार में उपचुनाव पर राजद-कांग्रेस में खींची तलवार पर शिवानंद तिवारी ने तंज कसा। कहा कि राज्य में पिछले विधानसभा चुनाव में महागठबंधन की 70 सीटों पर कांग्रेस लड़ी, क्या हुआ ? उत्तरप्रदेश में कांग्रेस ने अखिलेश को डुबाया। बिहार, उत्तर प्रदेश, बंगाल, तामिलनाडु जैसे प्रदेश में कांग्रेस ड्राइविंग सीट चाहती है। सवाल यह है कि क्षेत्रीय पार्टिया कहाँ जाएंगी। उन्होंने कहा कि रामविलास के वारिस चिराग ही होंगे। असली लोजपा चिराग गुट है। शिवानंद तिवारी ने कहा कि तेजप्रताप पार्टी में है कहां? उन्होंने नया संगठन भी बनाया है। वह पार्टी में नहीं है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि वह है कहां पार्टी में। वह तो अपने आप निष्कासित हो चुके हैं। उन्होंने जो संगठन बनाया है उसमें तो उन्होंने लालटेन का सिंबल लगाया था तो उनको पार्टी ने कह दिया कि आप इसे नहीं लगा सकते हैं। उन्होंने खुद कबूल किया है कि भाई हम को मना कर दिया गया है। यह तो मैसेज क्लियर है।

राजद के अंदर तेजस्वी-तेजप्रताप में मचे घमासान के सवाल पर शिवानंद तिवारी ने चौंकाने वाला खुलासा किया। विवाद के सवाल पर शिवानंद तिवारी ने बताया कि तेजप्रताप यादव को पार्टी के बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। शिवानंद तिवारी ने खुलासा किया की तेजप्रताप यादव को पार्टी के आधिकारिक चिन्ह लालटेन के इस्तेमाल की भी मनाही कर दी गई है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला  संदीप मिश्र  लखनऊ। यूपी में गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदल गया है। कक्षा एक से लेकर आठ तक के स्कू...