मंगलवार, 26 अक्तूबर 2021

राजकुमारी माको ने आम नागरिक से शादी की

राजकुमारी माको ने आम नागरिक से शादी की

टोक्यो। जापान की राजकुमारी माको ने एक आम नागरिक से शादी कर ली है। जिसके चलते उन्होंने अपना शाही दर्जा खो दिया है। हालांकि राजकुमारी के विवाह और उनका शाही दर्जा खत्म करने के मुद्दे पर जनता की राय बंटी हुई है। ‘इंपीरियल हाउसहोल्ड एजेंसी’ ने बताया कि माको और उनके प्रेमी केई कोमुरो के शादी के दस्तावेज मंगलवार सुबह महल के एक अधिकारी ने प्रस्तुत किए। 
एजेंसी ने बताया कि वे दोपहर में एक संवाददाता सम्मेलन में इस संबंध में बयान जारी करेंगे, लेकिन इस दौरान पत्रकारों की ओर से कोई सवाल नहीं लिए जाएंगे। एजेंसी ने बताया कि महल के चिकित्सकों के अनुसार माको इस महीने की शुरुआत में तनाव से जूझ रही थीं, जिससे अब वह उबर रही हैं। अपनी शादी के बारे में नकारात्मक खबरों, खासकर कोमुरो को निशाना बनाए जाने के कारण माको काफी तनाव में थीं।
विवाह के बाद किसी भोज का आयोजन नहीं होगा और न ही कोई अन्य रस्में होंगी। माको(30) सम्राट नारुहितो की भतीजी हैं। वह और कोमुरो तोक्यो की ‘इंटरनेशनल क्रिश्चियन यूनिवर्सिटी’ में साथ पढ़ते थे। उन्होंने सितंबर 2017 में विवाह की घोषणा की थी, लेकिन उसके दो महीने बाद कोमुरो की मां से जुड़ा एक वित्तीय विवाद सामने आने के कारण शादी को टाल दिया गया था। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि क्या विवाद पूरी तरह से हल हो गया है या नहीं।
30 वर्षीय कोमुरो 2018 में कानून की पढ़ाई करने के लिए न्यूयॉर्क गई थीं और पिछले महीने ही जापान लौटीं। जापान के शाही नियमों के अनुसार आम नागरिक से विवाह के बाद माको अब अपना शाही दर्जा खो चुकी हैं, उन्होंने अपने पति का उपनाम अपना लिया है। कानून के तहत विवाहित जोड़े का एक उपनाम का इस्तेमाल करना जरूरी है। महल के अधिकारियों ने बताया कि माको ने 14 करोड़ येन (12.3 लाख डॉलर) लेने से भी मना कर दिया।

कश्मीर पुलिस ने 6 लोगों को हिरासत में लिया   
नई दिल्ली/ इस्लामाबाद। भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 विश्वकप मैच के बाद सांबा जिले में लोगों के एक समूह द्वारा कथित रूप से आपत्तिजनक नारे लगाए जाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस ने छह लोगों को हिरासत में लिया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। इस वीडियो को लेकर सांबा जिले में विभिन्न सामाजिक संगठनों ने व्यापक पैमाने पर प्रदर्शन किए। 
वीडियो में दिखाई देता है कि एक खास समुदाय के 24 से अधिक लोग भारत के खिलाफ पाकिस्तान क्रिकेट टीम की जीत का जश्न मना रहे हैं और रविवार रात को उन्होंने आपत्तिजनक नारे लगाए। सांबा की उपायुक्त अनुराधा गुप्ता ने कहा कि इस संबंध में छह लोगों को हिरासत में लिया गया है और जांच चल रही है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है। सांबा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश शर्मा ने बताया कि हिरासत में लिए गए लोगों से घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के लिए और लोगों को बुलाया जा सकता है।

होटल बुकिंग पर रोक लगाने का कदम उठाया

बीजिंग। चीन की राजधानी में शनिवार को कोविड-19 के कुल नौ मामले हो गए हैं। देश में एक बार फिर कोरोना वायरस के बढ़ते मामले देखते हुए अधिकारियों ने जांच बढ़ाने और होटल में बुकिंग पर रोक लगाने के कदम उठाए हैं। बीजिंग में संक्रमित पाए गए पांच लोगों ने इनर मंगोलिया स्वायत्त क्षेत्र, निंग्शिया हुई स्वायत्त क्षेत्र और शांक्सी प्रांत की 12 अक्तूबर से 15 अक्तूबर के बीच यात्रा की थी और ये लोग 16 अक्तूबर को बीजिंग लौटे। नगरीय स्वास्थ्य आयोग के मुताबिक संक्रमित पाया गया एक अन्य व्यक्ति एक संक्रमित के करीबी संपर्क में आया था। इसके अलावा शुक्रवार को भी देश में संक्रमण के 32 मामले सामने आए थे। इन मामलों में वृद्धि के पीछे शंघाई के रहने वाले एक बुजुर्ग दंपति बताए जा रहे हैं, जो शियान समेत कई शहरों में गए और कोविड-19 से पीड़ित पाए गए। इसके बाद अधिकारी इस दंपति के संपर्क में आए लोगों का पता लगाने के काम में जुट गए। तीन दिन के भीतर उनके करीबी संपर्क में आए सैकड़ों लोगों का पता लगाया गया और उनके साथ यात्रा करने वाले पांच लोग भी बाद में संक्रमित पाए गए। फाइजर का टीका बच्चों के लिए कारगर। एफडीए अमेरिका की संघीय स्वास्थ्य नियामक संस्था एफडीआई ने कहा है कि फाइजर के कोविड -19 रोधी टीके की बच्चों के लिए बनाई गई खुराक काफी प्रभावी पाई गई है। बताया गया कि इससे कोई अप्रत्याशित सुरक्षा समस्या भी नहीं होती है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने फाइजर टीके संबंधी आंकड़ों का विश्लेषण से जुड़ी जानकारी ऐसे समय दी जब अगले हफ्ते एक जन सभा में यह चर्चा होनी है कि देश में पांच से 11 वर्ष की आयु के करीब 2.8 करोड़ बच्चों के लिए टीके की खुराक तैयार हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया  इकबाल अंसारी  चेन्नई। देश में इन दिनों आईपीएल की धूम मची हुई है। गत चैम्पियन चेन्नई सुपर...