रविवार, 17 अक्तूबर 2021

विधानसभा दक्षिणी-उत्तरी कमेटी की घोषणा की

विधानसभा दक्षिणी व उत्तरी कमेटी की घोषणा की
बृजेश केसरवानी       
प्रयागराज। समाजवादी पार्टी महानगर पिछड़ा प्रकोष्ठ ने विधान सभा दक्षिणी व उत्तरी कमेटी की घोषणा महानगर कार्यालय चौक मे महानगर अध्यक्ष सै. इफ्तेखार हुसैन की अध्यक्षता व नगर महासचिव रवीन्द्र यादव रवि के संचालन मे हुई। पिछड़ा प्रकोष्ठ के नगर अध्यक्ष राकेश वर्मा के अनुमोदन के उपरान्त शहर दक्षिणी विधान सभा अध्यक्ष मो. इमरान द्वारा 31 सदस्यों तो शहर उत्तरी विधान सभा अध्यक्ष विशाल निषाद ने 27 सदस्यों को मनोनीत किया। शहर दक्षिणी पिछड़ा प्रकोष्ठ मे राकेश जायसवाल ,मो. काशिफ ,वसीमुर रहमान ,रमेश यादव ,अनिल पटेल ,राजा बाबू यादव ,मान सिंह ,रोहन पासी ,जावेद अहमद को उपाध्यक्ष तथा अर्जुन कुशवाहा को महासचिव व रोहित शर्मा को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। 
रोहित विश्वकर्मा को मीडिया प्रभारी की ज़िम्मेदारी दी गई। शिव प्रसाद निषाद ,मो०फैज़ अहमद ,मो०अशरफ ,मो०नदीम ,सद्दाम अन्सारी ,अंकित गुप्ता ,श्याम ,गोलू पाल ,अरुण साहू ,अवनीश सिंह ,नीरज स्वर्णकार अरविंद कुमार संदीप यादव को सचिव बनाया गया। अमित पटेल ,मो०अलताब ,महेश कुमार ,मोहित यादव ,बब्लू यादव ,मो०सहबान को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया।शहर उत्तरी विधान सभा पिछड़ा प्रकोष्ठ मे विधान सभा अध्यक्ष विशाल निषाद ने राजा पटेल , रोहित कुश्वाहा ,नन्हे मंसूरी ,दीपक पाल ,सुधीर निषाद ,मनु कुश्वाहा को उपाध्यक्ष तथा विरेन्द्र गुप्ता को महासचिव तो सूरज निषाद को कोषाध्यक्ष बनाया गया। संजय जायसवाल ,क्रान्ति रावत ,अभिषेक प्रजापति ,सचिन चौरसिया ,रितिक गुप्ता ,शेख रशीद ,बिट्टू जायसवाल ,मो०तहसीम ,शफीक अहमद ,राजेश विश्वकर्मा ,मोसीर इशरत  को विधान सभा सचिव तथा सौरभ निषाद ,मोबीन ,आशुतोष गुप्ता ,मो०सलमान ,अनिल , मो०गुलज़ार ,विमल कुमार को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया।सभी नवनियुक्त पदाधिकारीयों को फूल माला पहना कर मनोनयन पत्र सौंपते हुए 2022 मे अखिलेश यादव के नेत्रित्व मे उत्तर प्रदेश मे विकासवादी सरकार बनाने का आहृवान किया। कार्यक्रम मे सै०इफ्तेखार हुसैन ,रवीन्द्र यादव ,महेन्द्र निषाद ,विजय वैश्य ,पप्पू लाल निषाद ,बब्बन द्वबे ,नन्द लाल निषाद ,अभिमन्यु पटेल ,मो०गौस ,भोला पाल ,मो.अज़हर ,मो. मुजीब ,सै. मो. अस्करी ,संतोष निषाद ,हरीश चंद्र निषाद ,सै.मो.हामिद ,मो०सऊद ,मो०हसीब ,किशन अग्रहरी ,पिन्टू यादव ,जयभारत यादव ,मो. सुलतान ,श्यामू यादव दिलशाद मंसूरी ,अब्दुल्ला तेहामी ,काशान सिद्दीकी ,अहमद रज़ा ज़ैदी (औन ज़ैदी) आदि उपस्थित रहे।

कार्यकर्ताओं ने फूल माला भेंट कर किया स्वागत
बृजेश केसरवानी      
प्रयागराज। महिला ज़िलाध्यक्ष अनिता श्रीवास्तव, महिला सभा नगर अध्यक्ष मंजू यादव, ज़िलाध्यक्ष योगेश चन्द्र यादव, महानगर अध्यक्ष सै. इफ्तेखार हुसैन सहित सैकड़ो महिलाओं व सपा कार्यकर्ताओं ने फूल माला व पुष्प गुच्छ भेंट कर किया स्वागत।
समाजवादी पार्टी महिला सभा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वन्दना यगदव ने केन्द्र की मोदी और प्रदेश की योगी सरकार पर जमकर हमला बोला। कहा, कि महिलाओं के साथ इस सरकार जितना अत्याचार हो रहा है। उतना आज तक किसी भी सरकार मे नही हुआ होगा। माँ बेटियाँ आज घर से बाहर निकलने मे डरती हैं। उत्तर प्रदेश बलात्कारी प्रदेश हो गया है। अखिलेश सरकार मे महिलाओं के लिए लाई गई योजनाओं को बन्द कर उनके हक़ और हुक़ूक़ को छीन लीया गया है। 2022 मे अखिलेश यादव की सरकार बनवाने के आहृवान के साथ महिलाओं से घर घर जा कर भाजपा सरकार की नाकामी और अखिलेश यादव सरकार मे हुए विकास कार्यो सहित महिलाओं के हक़ मे किए गए कार्यो को बताने की बात कही। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महिला सभा वन्दना यादव का ज़िला कार्यालय पर ज़िलाध्यक्ष योगेश यादव महिला सभा ज़िलाध्यक्ष अनिता श्रीवास्तव के द्वारा ज़ोरदार स्वागत किया गया। वही नगर कार्यालय पर महानगर अध्यक्ष सै. इफ्तेखार हुसैन ,महासचिव रवीन्द्र यादव ,डॉ ऋचा सिंह ,महिला सभा महानगर अध्यक्ष मंजू यादव ,इन्दू यादव ,निर्मला यादव,प्रेमलता भूषण ,सत्यभामा मिश्रा ,सावित्री सिंह,रीता मौर्या,सुषमा यादव ,बीना यादव ,राधा यादव ,सविता कैथवास ,कमलेश केसरवानी ,मालती यादव ,बीना यादव ,उर्मिला यादव , पूजा द्ववेदी ,अनीता गुप्ता ,संगीता केशरी ,आशादेवी पाल ,दूर्गा यादव ,महेन्द्र निषाद ,मो०गौस ,सै.मो.अस्करी 
,जयभारत यादव ,निरेन्द्र सिंह यादव आदि उपस्थित रहें।

यूपी: मेरठ मंडल अध्यक्ष गादरे ने नुक्कड़ सभाएं की
सत्येंद्र पंवार                 
मेरठ। आओ हम भारतीय बने हिन्दुस्तानी नही हमे इंसान बनना ब्राह्मण मनुवादी नहीं, व्यवस्था परिवर्तन कर लोकतंत्र संविधान बचाना है।
बहुजन मुक्ति पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी एवं मेरठ मंडल अध्यक्ष आर डी गादरे ने नुक्कड़ सभाएं करते हुए जन जाग्रति हेतु भारतीयो से आह्वान किया कि 14 नवम्बर को इटावा चलो समता समानता स्वतंत्रता बंधुता और न्याय पर आधारित राष्ट्र का निर्माण करना है 85% बहुजनो निकलो मकानों से जंग लडो बेईमानो से। आज लोकतंत्र की हत्या सरेआम की जा रही है। महंगाई आसमान छू रही है बेरोजगारी पैर पसार रही है। देश को बेच दिया जा रहा है। सरकारी तंत्र खत्म कर निजी करण किया जा रहा है तो लोकतंत्र किधर बचा। जो इंसान को इंसानियत के लिए काम कर रहे हैं। उनको जेलों में ठूसा जा रहा है। अन्याय अत्याचार की सीमाएं वर्तमान सरकार लांघे जा रही है। बहन बेटियों के साथ सामूहिक बलात्कार किए जा रहे हैं। आम जनता पर गाड़ियां चलाई जा रही है। किसानों को सड़कों पर रोना जा रहा है। मजदूरों को बेरोजगार क्या जा रहा है। षडयन्त्रकारी और मनुस्मृति लाने के लिए लगातार प्रयासरत है? आज कोरोना के नाम पर लोगों को सालों से कैद करके रखा अस्पतालों मे लोगो को इलाज नही शिक्षा से दूर किया जा रहा है और लोगों के कारोबार खत्म कर षड्यंत्र रचे जा रहे हैं। पहले नोटबंदी कर लोगों को बेरोज करने का षड्यंत्र रचा और धर्म के नाम पर कभी जातियों के नाम पर लोकतंत्र की हत्या करी जा रही है। आज संविधान खतरे में है, न हिंदू खतरे में है, सिख खतरे में है ना मुस्लिम खतरे में है। आज हमारा देश का लोकतंत्र खतरे में है? लोकतंत्र को बचाना है। 85% मूल निवासियों को एक प्लेटफार्म पर आना होगा गत 9 अक्टूबर को माता रमाबाई अंबेडकर मैदान लखनऊ में सफलतापूर्वक  उत्तर प्रदेश के 15से20 लाख इकट्ठे होकर जो ताकत दिखाई वह इटावा में और भारी संख्या में इकट्ठे होकर हमें लड़ाई लड़नी होगी और दुश्मन देशद्रोहियों को अपनी ताकत का एहसास कराना होगा। जिससे हम लोकतंत्र की रक्षा करने में कामयाब हो सकते हैं अन्यथा आज विधायिका कार्यपालिका न्यायपालिका और मीडिया चारों स्तंभ लोकतंत्र पर षड्यंत्र रचकर काबिज हुए बैठे हैं। 3% लोगों ने 80% कब्जा किया हुआ है। देश मे धार्मिक राजनीति चमकाने के लिए इंसानियत बची नहीं है। लगातार मनुवादी षड्यंत्रकारी प्रवृत्ति के लोग हिंदू-मुस्लिम के लडाई कराने पर लगे हुए हैं। चाहे वह मुस्लिम में या सिखों में ईसाइयों में लिंगायत में अन्य किसी में भी धर्म परिवर्तित हैं। कुछ षड्यंत्रकारी मुस्लिम समाज में भी मैं राजपूत हूं मैं ब्राह्मण हूं, मैं बनिया हूं, मैं ठाकुर हूं, मैं लगा कर के रखे हुए हैं। और इंसानियत को कुचलने पर लगे हुए हैं। मनुस्मृति वाले जो षड्यंत्र कारी देशद्रोही हैं उनसे हमें लड़ना होगा मूल निवासियों को यदि अपने हक अधिकार हिस्सेदारी चाहिए तो बहुजन मुक्ति पार्टी का प्रयास को सफल बनाने के लिए साथ और सहयोग तन मन धन से दें और आपका एक दिन बहुत कीमती होगा आने वाले वक्त में आप यदि आप बहुतजनों की हिस्सेदारी चाहते हैं तो आपको अपने हक अधिकार के लिए 85% की संख्या में मूल निवासी है तो साथ देना होगा अन्यथा देशद्रोही आतंकवादी षड्यंत्रकारी जो आपको अच्छा लगे वह कहला सकते हैं। हमें एक प्लेटफार्म पर आकर अपने हक अधिकार आने वाली नस्लों को दिलाने के लिए लड़ना होगा और वह लड़ाई आपके वक्त की कुर्बानी देना होगा। 1 दिन के लिए इटावा चलने की अभी से तैयारी कर दें। ₹10 रोज भी जोड़ेंगे तो हम कामयाब हो सकते हैं।

समाजवादी के पक्ष में मतदान करने की अपील की

कौशाम्बी। नगर पंचायत भरवारी के पूर्व चेयरमैन समाजवादी पार्टी के पूर्व महासचिव कैलाश चंद्र केसरवानी संभावित प्रत्याशी समाजवादी पार्टी सिराथू ने विधानसभा क्षेत्र के दर्जनों गांव का भ्रमण कर लोगों से मुलाकात की और समाजवादी पार्टी की नीतियों से अवगत कराते हुए आगामी विधानसभा चुनाव में समाजवादी के पक्ष में मतदान करने की अपील की।
सिराथू विधान सभा के अफ़ज़लपुरवारी,काजीपुर जेहिदपुर मकनपुर मेढाई कैथीपर,गेशैलमपुर आदि गांव में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता कैलाश केसरवानी का काफिला दर्जनों कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों के साथ विधानसभा क्षेत्र के गांव में पहुंचा। जैसे ही कैलाश केसरवानी का काफिला गांव में पहुंचता था। लोगों ने माल्यार्पण कर उनका जोरदार स्वागत किया और समाजवादी पार्टी जिंदाबाद का नारा लगाया। आम जनता से मुलाकात कर सपा नेताओं ने वर्तमान सरकार के व्यवस्था पर जमकर प्रहार करते हुए उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार में किसान व्यापारियों नौजवानों का भला होने वाला नहीं है। उन्होंने कहा किसान मजदूर नौजवान व्यापारियों का भला समाजवादी सरकार में ही हो सकता है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार में अपराध हत्या बलात्कार लूट चरम पर है। व्यापारी किसान मजदूर नौजवान सभी परेशान हैं। क्षेत्र भ्रमण के दौरान दर्जनों समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता पदाधिकारी मौजूद रहे और जगह जगह पर सपा नेताओं का जोरदार तरीके से कार्यकर्ताओं आमजनता ने स्वागत किया।
सुशील केसरवानी 

पंचायत चुनाव को लेकर पुलिस ने फ्लैग मार्च किया

अविनाश श्रीवास्तव       
पटना। बिहार में हो रहे त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर पुलिस ने रविवार को फ्लैग मार्च किया। जानकारी देते हुए नासरीगंज थाना के इंस्पेक्टर दया नंद शर्मा ने बताया कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर राजपुर प्रखंड के बलिगांव, तेतराड़, बिसेनी कला सहित अन्य गांवों में पुलिस बल द्वारा फ्लैग मार्च किया गया।
उन्होंने बताया कि प्रखंड के थानाध्यक्ष को दिशा-निर्देश दिया गया है कि उक्त प्रखंड के सभी बूथों पर आगामी 24 अक्टूबर को होने वाले पांचवें चरण के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर पुलिस बल को चुस्त दुरुस्त रखें। मौके पर इंस्पेक्टर दयानंद शर्मा, थानाध्यक्ष संजय कुमार यादव एवं अन्य पुलिस अधिकारियों सहित जिला पुलिस बल व स्थानीय पुलिस बल के जवान मौजूद थे।

ऋण पर ब्याज दर में 0.35 प्रतिशत की कटौती की

कविता गर्ग        

मुंबई। सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ऑफ इंडिया (बीओआई) ने अपने आवास ऋण पर ब्याज दर में 0.35 प्रतिशत की कटौती की है। इसके अलावा बैंक ने वाहन ऋण पर ब्याज दर में 0.50 प्रतिशत की कमी की है। बैंक की ओर से जारी बयान के अनुसार, इस कटौती के बाद बीओआई की आवास ऋण दर 6.50 प्रतिशत से शुरू होगी। पहले यह 6.85 प्रतिशत थी।

वहीं, बैंक के वाहन ऋण पर ब्याज दर 7.35 से घटकर 6.85 प्रतिशत रह गई है। बैंक ने कहा कि यह विशेष दर 18 अक्टूबर, 2021 से 31 दिसंबर, 2021 तक लागू रहेगी। नए ऋण तथा ऋण के स्थानांतरण के लिए आवेदन करने वाले ग्राहकों के लिए नई ब्याज दर लागू होगी। इसके साथ ही बैंक ने 31 दिसंबर, 2021 तक आवास तथा वाहन ऋण पर प्रोसेसिंग शुल्क को समाप्त कर दिया है।

सभी स्कूलों में 18 को अवकाश रखने के निर्देश दियें

पंकज कपूर       

देहरादून। प्रदेश में भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में सभी जिलाधिकारियों और आपदा प्रबंधन से जुङे विभागों और एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ प्रदेश की स्थिति की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारियों से उनकी तैयारियों, बारिश की स्थिति आदि के बारे में विस्तार से जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के सभी स्कूलों में 18 अक्टूबर को अवकाश रखने के निर्देश दिये। बहुत से जिलों में अवकाश कर भी दिया गया है। जिन जिलों में नहीं किया गया है। वे भी एहतियातन सोमवार को स्कूलों में अवकाश घोषित कर दें। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस समय बङी संख्या में पर्यटक और तीर्थयात्री प्रदेश में आए हुए हैं। जरूरी होने पर उन्हें सुरक्षित स्थानों पर ठहराते हुए उनके रहने और भोजनादि की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इसमें किसी तरह की लापरवाही न हो। पर्यटक और तीर्थयात्री यहाँ से अच्छा संदेश लेकर जाएं। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य, जिलों और तहसील स्तरों पर कंट्रोल रूम 24 घंटे संचालित हों। जिलों से इन दो दिन, हर घंटे रिपोर्ट भेजी जाए। कोई घटना होने पर उसकी सूचना तुरंत दी जाए। रेस्पोंस टाईम कम से कम होना चाहिए। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

मैच: केकेआर ने आरसीबी को 1 रन से हराया

मैच: केकेआर ने आरसीबी को 1 रन से हराया  मिनाक्षी लोढी कोलकाता। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 के मैच नंबर-36 में कोलकाता नाइट राइडर्स (के...