शुक्रवार, 29 अक्तूबर 2021

मुंबई: अहान शेट्टी ने फिल्म तड़प से डेब्यू किया

अहान शेट्टी ने फिल्म तड़प से डेब्यू किया
कविता गर्ग           
मुंबई। बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार ने सुनील शेट्टी के पुत्र अहान शेट्टी की तारीफ की है।
अहान शेट्टी फिल्म तड़प से बॉलीवुड में डेब्यू कर रहे हैं। फ़िल्म का ट्रेलर रिलीज़ कर दिया गया है। अक्षय कुमार ने फिल्म का ट्रेलर देखकर अहान शेट्टी की तारीफ की है।।
अक्षय ने तड़प के ट्रेलर को ट्वीट करके लिखा, "यार सुनील शेट्टी, तेरा बेटा तो तुझसे भी दस कदम आगे है। यह किस टाइप की हेराफेरी है भाई? क्या ट्रेलर है तड़प का। अहान को खूब प्यार और शुभकामनाएं। " अक्षय के इस ट्वीट पर सुनील शेट्टी ने लिखा,"तुम पहले शख्स थे, जिसने सिर्फ तस्वीर देखकर कई साल पहले शुभकामना दी थी और कुछ खूबसूरत बात कही थी। तुम जो प्यार दिखाते हो, उसके लिए बहुत शुक्रिया। 
राजकुमार के साथ काम करती नजर आयेंगी भूमि
कविता गर्ग     
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री भूमि पेडनेकर फिल्म भीड़ में राजकुमार राव के साथ काम करती नजर आयेंगी।
बॉलीवुड फिल्मकार अनुभव सिन्हा, राजकुमार राव को लेकर फिल्म 'भीड़' बना रहे हैं। इस फिल्म के लिये भूमि पेडनेकर को राजकुमार राव के अपोजिट साइन कर लिया गया है।
भूमि पेडनेकर ने कहा, "अनुभव सिन्हा की फिल्म का हिस्सा बनना बहुत सम्मान की बात है। फिल्मों में मानसिकता को बदलने की शक्ति होती है। ऐसे में कलाकार होने के नाते ऐसी कहानियों को बताने की जिम्मेदारी हम पर है। यह एक हार्ड कोर विषय है और मुझे शूटिंग शुरू होने का बेसब्री से इंतजार है।"
अनुभव सिन्हा ने कहा, "भूमि इस नेचर की फिल्म के लिए एकदम सही विकल्प थी। इससे बेहतर कास्ट नहीं सोची जा सकती। ये ऐसे कलाकार हैं, जो ना केवल स्क्रीन पर हर बार चमकते हैं, बल्कि जादू पैदा करने के लिए जाने जाते हैं।
गौरतलब है कि 'भीड़' एक सोशल-पॉलिटिकल ड्रामा है, जिसकी शूटिंग लखनऊ में की जाएगी। फिल्म की शूटिंग नवम्बर में शुरू होने की सम्भावना है। भीड़ का निर्माण भूषण कुमार की टी-सीरीज और अनुभव सिन्हा की बनारस मीडियावर्क्स कर रही है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया  इकबाल अंसारी  चेन्नई। देश में इन दिनों आईपीएल की धूम मची हुई है। गत चैम्पियन चेन्नई सुपर...