रविवार, 31 अक्तूबर 2021

मीडिया पर वर्कआउट वीडियो शेयर किया

मीडिया पर अपना वर्कआउट वीडियो शेयर किया 
कविता गर्ग      
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर ने सोशल मीडिया पर अपना वर्कआउट वीडियो शेयर किया है।
जान्हवी कपूर अपनी एक्टिविटी और फिटनेस को लेकर काफी चर्चा में रहती हैं। वह अक्सर सोशल मीडिया पर अपने वर्कआउट के दौरान की फोटोज वीडियो प्रशंसकों के साथ शेयर करती रहती हैं। 
जान्हवी कपूर ने वर्कआउट वीडियो को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है। वीडियो में वह बैक टू बैक लैग्स और आर्म्स की एक्सरसाइज कर रही हैं। जान्हवी कपूर जल्द ही सिद्धार्थ सेनगुप्ता के निर्देशन में बनी रही फिल्म 'गुड लक जेरी' में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा वह करण जौहर के निर्देशन में बन रही फिल्म 'दोस्ताना 2' में नजर आयेंगी।

सचिन का नया गाना 'किल छोरी' रिलीज हुआ
कविता गर्ग        
मुंबई। बॉलीवुड की सुप्रसिद्ध संगीतकार जोड़ी सचिन-जिगर का नया गाना 'किल छोरी' रिलीज हो गया है।
'किल छोरी' गाना में श्रद्धा कपूर और भारत के डिजिटल आइकॉन भुवन बम नज़र आये। ऐश किंग और निकिता गांधी द्वारा गाए गए इस गाने को वायु ने लिखा है। यह गाना दीवाली में होनेवाली मस्तियों को दर्शाता है।
सचिन-जिगर ने कहा, "हम एक पेप्पी सॉन्ग लाना चाहते थे जिसमें 'किल छोरी' के साथ पार्टी वाइब भी हो। हमें उम्मीद है कि श्रोता इस गाने से खुद को जरूर जोड़ पाएंगे और हमेशा की तरह हम पर अपना प्यार बरसाएंगे। 
यह ट्रैक बहुत ही दमदार है जो आपके मूड को तुरंत हल्का करेगा और फिर पार्टी का माहौल बना देगा। इस गाने को बनाते समय हमे खूब मजा आया। श्रद्धा और भुवन बम ने अपने चार्म से इस गाने में चार चांद लगा दिया है। हमारे श्रोताओं को आनेवाली दीपावली की ढ़ेर सारी शुभ कामनाएं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया पंकज कपूर  रुद्रपुर। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और भारत रत्न से सम्मानित सचिन तेंदुलक...