शुक्रवार, 22 अक्तूबर 2021

जहाज में मुलाकात से तेज हुई सियासी हलचल

अखिलेश-प्रियंका की मुलाकात पर तेज़ हुई सियासी हलचल, क्या सत्ता पाने के लिए होगा दोनों पार्टियों में गठबंधन?
संदीप मिश्र   
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस तस्वीर में अखिलेश और प्रियंका आमने सामने दिख रहे हैं। बता दें कि दोनों बड़े नेताओं की मुलाकात दिल्ली से लखनऊ आ रही फ्लाइट में अचानक हुई है। लेकिन इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है। वहीं सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीर के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है।
दोनों पार्टियां खुद को कर रही मजूबत 
बता दें कि आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस सरकार बनाने का दावा कर रहीं है। वहीं सपा की बात करें तो अखिलेश यादव गठबंधन के सवाल पर कई बार कह चुके हैं कि वह सिर्फ छोटी पार्टियों के साथ गठबंधन करेंगे और उनके दम पर ही सरकार बनाएंगे। वहीं कांग्रेस की प्रियंका गांधी अपने बलबूते पर पार्टी को मजबूत करने में जुटी हुई हैं और 2022 के चुनाव में बीजेपी को टक्कर देने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।
2017 में दोनों पार्टियों के बीच हुआ था गठबंधन
2017 के चुनाव में अखिलेश यादव और राहुल गांधी गठबंधन करके एक साथ चुनाव लड़ चुके हैं जिसमे समाजवादी पार्टी को 47 सीटें तो वहीं कांग्रेस के पाले में सिर्फ 7 सीट ही आईं थी। इसी के बाद दोनों नेताओं ने अलग-अलग रास्ते अपना लिए थे। फिलहाल सोशल मीडिया पर वायरल हुई अखिलेश, प्रियंका की मुलाकात के बाद गठबंधन के कयास लगाना तो गलत होगा लेकिन राजनीति में किसी भी संभावना को नकारा नहीं जा सकता है।

‘मेड इन इंडिया’ को सरकार का जुमला करार दिया
अकांशु उपाध्याय      
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ‘मेड इन इंडिया’ को लेकर दोहरी जुबान में बात कर रही है। उन्होंने ‘मेड इन इंडिया’ को सरकार का सिर्फ एक ‘जुमला’ करार दिया। कांग्रेस नेता ने एक खबर का हवाला देते हुए ट्वीट किया, ”हमेशा की तरह एक बार फिर दोहरी जुबान। मेड इन इंडिया। जुमला।” उन्होंने जिस खबर का हवाला दिया उसमें कहा गया है कि चीन के साथ भारत का व्यापार 49 फीसदी बढ़ गया है। इससे पहले, बृहस्पतिवार को विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने भारत चीन कारोबारी संबंधों को लेकर चिंता व्यक्त की थी जिसमें बढ़ते व्यापार असंतुलन और कारोबारी बाधाओं का मुद्दा शामिल है।
उन्होंने कहा था, ” चीन हमारा सबसे बड़ा पड़ोसी है । 14.7 ट्रिलियन डॉलर सकल घरेलू उत्पाद के साथ चीन की अर्थव्यवस्था दुनिया में दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। कोविड-19 महामारी के बीच भी चीन एकमात्र प्रमुख अर्थव्यस्था रही जिसने 2020 में सकारात्मक वृद्धि दर्ज की ।” विदेश सचिव ने यह भी कहा था कि इस साल के पहले 9 महीनों में चीन के साथ हमारा द्विपक्षीय व्यापार 90 अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुंच गया, जो पिछले वर्ष की तुलना में 49 फीसदी अधिक है।

अखिलेश ने ट्वीट किया, सरकार पर निशाना साधा

हरिओम उपाध्याय 
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ट्वीट करते हुए सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट के अंत में भाजपा खत्म का हैजटेग भी लगाया हुआ है।
अखिलेश यादव ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि हज़ार का सिलेंडर बन गया है स्टूल, झूठ के फूल की नहीं दोहराएँगे भूल। यही नारा आज का, नहीं चाहिए भाजपा और अंत में भाजपा खत्म का हैजटेग लगाया हुआ है। इसके साथ अखिलेश यादव ने एक फोटो भी शेयर किया है। इस फोटो में दिखाई दे रहा है कि एक व्यक्ति गैस सिलेंडर पर बैठकर गैस चूल्हे रखने की जगह आग सही से जलाने के लिये फूंकनी से फूक मार रहा है। अखिलेश यादव द्वारा शेयर किये गये फोटो को देखकर यूजर्स अलग-अलग प्रकार की कमेंट कर रहे हैं।

यूपी: 5 आईपीएस अफसरों के तबादले किएं

हरिओम उपाध्याय     
लखनऊ। उत्तर प्रदेश शासन ने 5 आईपीएस अफसरों के तबादले कर दिये हैं। आईपीएस उपेन्द्र कुमार अग्रवाल को पुलिस उप महानिरीक्षक, देवीपाटन परिक्षेत्र गोंडा बनाया है।
आईपीएस डॉ संजीव गुप्ता को पुलिस महानिरीक्षक अध्योध्या परिक्षेत्र अधोध्या से पुलिस महानिरीक्षक कानून एंव व्यवस्था उत्तर प्रदेश लखनऊ, अनिल कुमार राय को पुलिस महानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र बस्ती को पुलिस महानिरीक्षक पीएसी सेंट्रल जोन लखनऊ, केपी सिह को पुलिस महानिरीक्षक प्रयागराज परिक्षेत्र प्रयागराज से पुलिस महानिरीक्षक अयोध्या परिक्षेत्र अयोध्या, मोदक राजेश डी राव को पुलिस महानिरीक्षक कानून एवं व्यवस्था उत्तर प्रदेश से पुलिस महानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र बसती, राकेश सिंह को पुलिस महानिरीक्षक देवीपाटन परिक्षेत्र गोंडा से पुलिस महानिरीक्षक प्रयागराज परिक्षेत्र प्रयागराज, उपेन्द्र कुमार अग्रवाल को पुलिस उपमहानिरीक्षक मुख्यालय पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश से पुलिस उप महानिरीक्षक देवीपाटन परिक्षेत्र गोंडा बनाया है।
कांग्रेस पार्टी ने मोदी मंत्रिमंडल पर हमला बोला

अकांशु उपाध्याय     
नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी ने अपने ट्विटर पर ट्वीट करते हुए मोदी मंत्रिमंडल पर हमला बोला है। कांग्रेस ने कोरोना काल में जनता को हुई परेशानी की कुछ फोटो को जोड़कर साथ में वीडियो भी शेयर की है।

कांग्रेस ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि कोरोना काल में जब लोग महंगाई, बेरोजगारी, आय में कमी और विस्थापन की समस्या से जूझ रहे थे, तब मोदी मंत्रिमंडल में शामिल मंत्री प्रॉपर्टी और जमीन खरीदने में व्यस्त थे। जनविरोधी सरकार के काले कारनामे अब जगजाहिर होने लगे हैं। इसके साथ में कांग्रेस ने वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो की शुरूआत में कोरोना काल, लोग बेहाल, मंत्री मालामाल लिखा है और इस फोटो की बेकग्राउंड में कोरोना काल के दौरान गरीब परिवारों की तस्वीरों लगी हुई हैै। इसके बाद कोरोना संक्रमण की वजह से लगे लॉकडाउन में परेशान हुए लोगों के फोटो लगाये हुए हैं। इसी दौरान का एक फोटो लगाया हुआ है, जिसमें मजूदर फफक-फफक कर रोता दिखाई दे रहा है। यह फोटो सोशल मीडिया पहले भी काफी वायरल हो चुका है।
वीडियो में एक प्रश्नवाचक चिन्ह लगाकर लिखा है कि कोरोना संक्रमण के दौरान मंत्रिमंडल में शामिल मंत्री गायब थे और वो क्यों गायब थे,इ इसका कारण अब धीरे-धीरे पता चलने लगा है। मोदी मंत्रिमंडल में शामिल मंत्रियों द्वारा पीएमओ को दी गई सूचना के मुताबिक, कोरोना के पहले लॉकडाउन में 12 केन्द्रीय मंत्रियों या उनके परिवारों ने प्रॉपर्टी खरीद की जानकारी दी है। इसके बाद स्मृति ईरान का स्माइल देते हुए फोटो भी वीडियो लगाया हुआ है। इसके बाद लिखा हुआ है कि कोरोना काल के दौरान जब महिलाएं मजबूर होकर अपना मंगलसूत्र गिरवी रख रही थी। इस दौरान मोदी मंत्रिमंडल मे शामिल 12 मंत्री जमीन और अपार्टमेंट खरीद रहे थे। आम आदमी बेहाल और मंत्री मालामाल। वीडियो के अंत में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाहर का फोटो ऐड किया हुआ है।
कांग्रेस छलावा कथनी पर विश्वास करना मुश्किल अकांशु उपाध्याय      
नई दिल्ली। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस जनता से लोक लुभावन वादे कर रही है लेकिन कांग्रेस की कथनी पर विश्वास करना मुश्किल है।
मायावती ने शुक्रवार को ट्वीट कर कहा कि कांग्रेस ने चुनावी छलावे के तहत भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और समाजवादी पार्टी (सपा) की तरह ही अनेकों प्रकार के लोक लुभावन वादे करने शुरू कर दिए हैं, जिसके तहत इस पार्टी ने उत्तर प्रदेश में सरकार बनने पर उत्तीर्ण छात्राओं को स्मार्टफोन व स्कूटी देने की बात कही है, लेकिन मूल प्रश्न यह है कि इनपर विश्वास कौन व कैसे करे।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस की राजस्थान व पंजाब में सरकार है तो क्या इन्होंने ऐसा कुछ वहां करके दिखाया है जो लोग उनकी बातों पर यकीन करे लें? यही वजह है कि कांग्रेस व भाजपा जैसी पार्टियों के दावों व वादों के प्रति जन विश्वास की घोर कमी है। मायावती ने कहा कि जनता से छल व वादाखिलाफी के कारण कांग्रेस के बुरे दिन चल रहे हैं।

उन्होंने भाजपा पर भी हमला करते हुए कहा कि इन्हीं कुछ खास कारणों से भाजपा के भी बुरे दिन शुरू हो चुके हैं। ‘अच्छे दिन’ का सपना दिखाकर लोगों पर महंगाई, गरीबी व बेरोजगारी आदि का पहाड़ तोड़ने का खामियाजा तो भाजपा को भी भुगतना पड़ेगा।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया पंकज कपूर  रुद्रपुर। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और भारत रत्न से सम्मानित सचिन तेंदुलक...