रविवार, 3 अक्तूबर 2021

7 जनवरी को रिलीज होगी फिल्म आरआरआर

कविता गर्ग     
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट की फिल्म आरआरआर 07 जनवरी 2022 को रिलीज होगी।
22 अक्टूबर से महाराष्ट्र के सिनेमाघरों खोले जा रहे हैं। फिल्ममेकर्स अपनी फिल्मों की रिलीज डेट अनाउंस कर रहे हैं। फिल्म आरआरआर फिल्म की भी रिलीड डेट अनाउंस कर दी गई है।
आलिया भट्ट ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से फिल्म के पोस्टर के साथ रिलीज डेट अनाउंस की है। आलिया ने पोस्टर के साथ लिखा, 07 जनवरी 2021 आप सबसे सिनेमाघरों में मिलेंगे। सिनेमाघरों में भारत की सबसे बड़ी एक्शन ड्रामा फिल्म देखने के लिए तैयार हो जाइए। आरआरआर मूवी। आरआरआर 7 जनवरी को।
गौरतलब है कि एसएस राजामौली के निर्देशन में बनी फिल्म आरआरआर को 400 करोड़ के बजट में तैयार किया गया है, जिसमें आलिया भट्ट, जूनियर एनटीआर, राम चरण और अजय देवगन अहम किरदारों में नजर आएंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया पंकज कपूर  रुद्रपुर। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और भारत रत्न से सम्मानित सचिन तेंदुलक...