मंगलवार, 26 अक्तूबर 2021

40 लड़कियों का जीवन बदलने का 'संकल्प'

40 लड़कियों का जीवन बदलने का संकल्प 
कविता गर्ग        
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नाडीस ने 40 लड़कियों के जीवन को बदलने का संकल्प लिया है।
जैकलीन फर्नांडीस अपने फाउंडेशन द्वारा किए गए समाज हित के कार्यों के चलते लोगों के बीच सुर्खियों में रहती हैं। जैकलीन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है। इस पोस्ट को सोशल मीडिया पर शेयर कर जैकलीन ने बताया कि उन्होंने योलो फाउंडेशन और मुंबई स्थित एक एनजीओ के साथ मिलकर 40 लड़कियों के जीवन को बदलने का संकल्प लिया है।जैकलीन ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट लिखा, "मैं मुंबई स्थित उदयन शालिनी संगठन का हिस्सा बनने के लिए विन्रम महसूस कर रही हूं। उन्होंने कई युवा लड़कियों के जीवन को बदलने का संकल्प लिया है।मैं इन युवा लड़कियों की तरह उत्साहित हूं और मुझे अपना समर्थन देकर और उनके जीवन का हिस्सा बनकर बहुत खुशी हो रही हैं।"

मुंबई: फिल्म 'गणपत' की तैयारियां शुरू की
कविता गर्ग    
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ ने फिल्म 'गणपत' के लिये तैयारियां शुरू कर दी है।
टाइगर श्रॉफ ने अपनी आने वाली फिल्म 'गणपत' की तैयारियां शुरू कर दी हैं। टाइगर श्राफ ने इस बात की जानकारी अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर दी है, जिसमें वह बैक फ्लिक लगाते दिख रहे हैं।
टाइगर ने इस एक्शन वीडियो को इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर कर कैप्शन लिखा, " गणपत की एक्शन रिहर्सल का पहला दिन। गौरतलब है कि विकास बहल के निर्देशन में बन रही फिल्म 'गणपत' में टाइगर श्रॉफ के साथ कृति सैनन भी अहम किरदार में नजर आने वाली हैं।
 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...