मंगलवार, 26 अक्तूबर 2021

दुनिया में खिलतें हैं 369,000 प्रजाति के फूल

दुनिया में खिलतें हैं 369,000 प्रजाती के फूल 

दुनिया में लगभग 369,000 प्रजातियों के पौधे फूल खिलते हैं। इनमें से कुछ ही खूबसूरत होते हैं। यह भी हकीकत है कि हर फूल की किस्मत में लोगों का प्यार नहीं होता। कई बहुत बहुत ही शानदार खुशबू आती है तो कई में भयानक बदबू। आज हम आपको ऐसे बेहद विचित्र फूलों के बारे में बता रहे हैं। जिनमें से कुछ ये कंकाल जैसे दिखते हैं तो कुछ बंदर की शक्ल जैसे दिखते हैं। किसी में नाचती हुई लड़की तो किसी में नग्न पुरुष दिखते हैं। जानिए फूलों की शानदार दुनिया।
ब्लीडिंग हार्ट फूल।
यह अफीम के पौधे की एक अलग प्रजाति है जिसको लैंप्रोकैपनोस कहा जाता है। इस फूल को देखने पर ऐसा लगता है। जैसे कि दिल से खून टपक रहा है। इसलिए इसे यह नाम दिया गया है। यह फूल साइबेरिया, उत्तरी चीन, कोरिया और जापान में मिलता है।
पैरट फ्लावर।
यह बालसैम परिवार का फूल है जो बेहद खूबसूरत होता है। इसे वैज्ञानिक भाषा में इमपेशियंस सिटैसिना कहते हैं। इस फूल का रंग पर्पल और कैरमाइन रेड होता है। यह एक दुर्लभ पौधा है जो थाईलैंड, म्यांमार और भारत के कुछ इलाकों में मिलता है।
बैलेरिना ऑर्चिड।
इन पौधों को टेरेस्ट्रियल स्पाइडर ऑर्चिड भी कहते हैं। ये अकेले या फिर समूह में उगते हैं। ये आमतौर पर ऑस्ट्रेलिया के द्वीपों पर देखने को मिलते हैं।
डक ऑर्चिड।
कैलियाना आमतौर पर डक ऑर्चिड के नाम से जानी जाती है। ये लेबलम देखने पर ऐसे लगता है कि कोई बत्तख उड़ रही हो और उसके पंख ऊपर की तरफ उठे हुए हों। यह फूल लाल-भूरे रंग का होता है। यह एक प्रकार का क्षेत्रीय फूल है, जो ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड, साउथ ऑस्ट्रेलिया और तस्मानिया में पाया जाता है।
यूरोप, अमेरिका और उत्तरी अफ्रीका में पाया जाने वाला एंटीरीह्नम बेहद दिलचस्प फूल है। इसे ड्रैगन फ्लावर या स्नैपड्रैगन फ्लावर कहते हैं। प्राचीन लोग मानते थे कि इस फूल के पास दैवीय शक्ति है। इसलिए इसका उपयोग सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यों के लिए किया जाता था।
पेरिस्टेरिया एक प्रकार का ऑर्चिड फूल है, जो सामान्य तौर पर दक्षिणी अमेरिका, पनामा, त्रिनिदाद और कोस्टा रिका में उगता है। देखने पर लगता है कि इन सफेद फूलों के भीतर कोई आकृति छिपी है। जैसे कोई कबूतर बैठा हो या उड़ रहा हो। ये सफेद, नीले और गुलाबी रंग का बना होता है। इसी वजह से इसे डव ऑर्चिड कहते हैं।
नेकेड मैन ऑर्चिड।
नेकेड मैन ऑर्चिड को ऑर्चिस इटैलिका कहते हैं। इसके नाम से तय होता है कि यह कि इटली और भूमध्यसागर के आसपास के देशों में उगता है। यह बड़े पैमाने पर उगता है। इसकी खेती भी की जाती है। सामान्य तौर पर इसे नेकेड मैन ऑर्चिड बुलाया जाता है। इस दिलचस्प फूल की पंखुड़ियां ऐसी आकृति बनाती हैं कि जैसे कोई नग्न पुरुष खड़ा हो।
मंकी ऑर्चिड।
मंकी ऑर्चिड को द ड्रैकुला सिमिया भी कहते हैं। इसे बंदर जैसा ड्रैकुला भी कहा जाता है। यह बेहद दुर्लभ प्रजाति का ऑर्चिड है। यह इक्वाडोर के दक्षिण-पूर्वी हिस्सों और पेरू में पाया जाता है। इस फूल के केंद्र में एक बंदर की शक्ल दिखाई देती है।
हुकर्स लिप्स।
इस फूल को हुकर्स लिप्स या किसिंग लिप्स प्लांट भी कहते हैं। यह मध्य और दक्षिणी अफ्रीका के उष्णकटिबंधीय वर्षावनों में पाया जाता है। इनमें किसी महिला के होठों पर लिपस्टिक लगाकर जंगल में सजा दिया गया हो ऐसा दिखता है।
स्वैडल्ड बेबीस।
यह फूल किसी कपड़े में लिपटे हुए बच्चे की तरह दिखता है। यह एक ऑर्चिड है। आमतौर पर यह फूल कोलंबियन एंडीज में पैदा होता है। इस फूल को देखने से लगता है कि एक कपड़े के अंदर एक बच्चा लिपटा हुआ मुस्कुरा रहा हैं।

अगले मैच के लिये उपलब्ध रहने की संभावना 
इस्लामाबाद। भारतीय आलराउंडर हार्दिक पंड्या पाकिस्तान के खिलाफ टी20 विश्व कप के शुरुआती मैच में लगी चोट गंभीर नहीं है और उनका न्यूजीलैंड के खिलाफ 31 अक्टूबर को होने वाले अगले मैच के लिये उपलब्ध रहने की संभावना है। पिछले महीने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में गेंदबाजी नहीं करने वाले पंड्या अभी बल्लेबाज के रूप में खेल रहे हैं।
रविवार को पाकिस्तान के खिलाफ उन्होंने आठ गेंदों पर 11 रन बनाये। वह तेज गेंदबाजों के सामने असहज नजर आ रहे थे और इस बीच एक शार्ट पिच गेंद उनके कंधे पर लग गयी थी। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने गोपनीयता की शर्त पर पीटीआई से कहा, ”हां, हार्दिक के स्कैन की रिपोर्ट आ गयी है और चोट बहुत गंभीर नहीं है।
इसके अलावा दो मैचों में छह दिन का अंतर है जिससे उनके पास चोट से उबरने का पर्याप्त समय होगा।” उन्होंने कहा, ”लेकिन निश्चित तौर पर चिकित्सा टीम अभ्यास सत्र के दौरान उनकी स्थिति पर नजर रखेगी।” पंड्या ने हाल में कहा था कि वह नॉकआउट चरण में गेंदबाजी करना चाहेंगे लेकिन भारत को इसके लिये न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में जीत दर्ज करनी होगी। इस मैच में हार से उसकी आगे बढ़ने की संभावनाओं को करारा झटका लगेगा।

महिला क्रिकेट में फ्रेंचाइजी लीग शुरू नहीं हुईं
अकांशु उपाध्याय             
नई दिल्ली। सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना का मानना है कि मौजूदा महिला बिग बैश लीग (डब्ल्यूबीबीएल) में खेलने के कारण भारतीय खिलाड़ी विशेषकर अगले साल होने वाले वनडे विश्व कप से पूर्व अच्छी लय में रहेंगी। मंधाना उन आठ भारतीय खिलाड़ियों में शामिल हैं जो इस साल डब्ल्यूबीबीएल में खेल रही हैं।
उन्होंने कहा कि यह खेल में कुछ समय बिताने का अच्छा मौका है। क्योंकि भारत में अभी महिला क्रिकेट में फ्रेंचाइजी लीग शुरू नहीं हुई है। सिडनी थंडर की तरफ से खेल रही मंधाना ने ‘सिडनी मार्निंग हेरल्ड’ से कहा, ”इस बार हमारे पास मौका था और हम पहले से ही यहां थी और हमने 14 दिन का पृथकवास पूरा कर दिया था।
वापस स्वदेश लौटने से यहां रहकर कुछ क्रिकेट खेलना बेहतर है।” उन्होंने कहा, ”हमें आगे विश्व कप में खेलना है और हमारे देश में अभी डब्ल्यूबीबीएल जैसा टूर्नामेंट नहीं खेला जा रहा है, इसलिए इससे हमें फायदा मिलेगा। भारत की तरफ से खेलते हुए इन आठ खिलाड़ियों का यहां का अनुभव काफी मायने रखेगा। मंधाना के अलावा शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, पूनम यादव, राधा यादव, ऋचा घोष, हरमनप्रीत कौर और दीप्ति शर्मा डब्ल्यूबीबीएल में खेल रही हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला  संदीप मिश्र  लखनऊ। यूपी में गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदल गया है। कक्षा एक से लेकर आठ तक के स्कू...