रविवार, 17 अक्तूबर 2021

अनियंत्रण: फिर पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाएं

अनियंत्रण: फिर पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाएं 
अकांशु उपाध्याय              
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चा तेल महंगा होने से घरेलू बाजार में पेट्रोल-डीजल रोजना नए शिखर को छू रहा है। तेल की कीमतों पर महंगाई सातवें आसमान पर है। ईंधन के दामों में बढ़ोतरी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। तेल विपणन कंपनियों ने आज (रविवार) यानी 17 अक्टूबर को फिर पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाए हैं।
सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल दोनों ही ईंधन की कीमतों में वहीं, पेट्रोल 35 पैसे प्रति लीटर का इजाफा किया है। लगातार महंगा होने के साथ पेट्रोल और डीजल के रेट रिकॉर्ड ऊंचाई पर हैं। पेट्रोलियम विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOCL) के लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक दिल्ली में इंडियन ऑयल के पंप पर पेट्रोल 105.84 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। जबकि डीजल 94.57 रुपये प्रति लीटर के भाव मिल रहा है। तेल की इस महंगाई से आम लोगों की जेब पर भार पड़ रहा है।
युगोस्लाविया ने खुद को गणतंत्र देश घोषित किया

अकांशु उपाध्याय      
नई दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 17 अक्टूबर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं।
1904 बैंक ऑफ इटली को आम लोगों के लिए खोला गया। 1907 पहला वाणिज्यिक वायरलेस टेलीग्राफ अटलांटिक महासागर के ऊपर भेजा जाता है।
1918 युगोस्लाविया ने खुद को गणतंत्र देश घोषित किया।
1931 अमेरिकी गैंगस्टर अल कैपोन को इनकम टैक्स चोरी के पांच मामलों में दोषी ठहराया गया था।
1941 द्वितीय विश्व युद्ध में पहली बार जर्मनी की पनडुब्बी ने एक अमेरिकी पोत पर हमला किया।
1944 एथेंस में प्रतिद्वंदी पक्षियों ने एक दूसरे से लड़ना शुरू कर किया।
1947 बर्मा और ब्रिटेन ने आज एक समझौते पर हस्ताक्षर किए, जो अगर बर्मा को ब्रिटेन के बाहर पूर्ण स्वतंत्रता देता है।
1956 इंग्लैंड में पहला बड़ा न्यूक्लियर पावर स्टेशन शुरू हुआ।
1956 महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने सेला मैदान परमाणु ऊर्जा स्टेशन का औपचारिक उद्घाटन किया।
1960 इक्वाडोर के क्विटो शहर के पास एक बस दुर्घटना में 34 लोगों की मौत।
1962 कनाडा के एडमोंटन शहर ने नगरपालिका चुनाव आयोजित।
1979 मदर टेरेसा को उनके काम और समर्थन के लिए नोबेल शांति पुरस्कार मिला।
1998 नाइजीरिया के जेसी शहर में एक पाइप लाइन विस्फोट से 1,082 मौत हो गयी।
2003 चीन ने अंतरिक्ष में एशिया के पहले और रूस के बाद तीसरे देश के रूप में अंतरिक्ष में मानव भेजने में सफलता प्राप्त की।
2006 रोम में दो मेट्रो ट्रेनों के टकराने से कम से कम दो लोगों की मौत और लगभग 120 अन्य घायल हो गये।
2013 लिथुआनिया, सऊदी अरब, चाड, चिली और नाइजीरिया को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने दो साल के कार्यकाल के लिए चुना।
2014 विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार सेनेगल को इबोला वायरस से मुक्त बताया गया।

भारत: एक दिन में 15 हजार से कम मामलें दर्ज हुए 

अकांशु उपाध्याय     
नई दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमण की स्थिति अब सुधर रही है। हफ्ते भर में दूसरी बार कोरोना मामले एक दिन में 15 हजार से कम दर्ज हुए हैं। रविवार सुबह स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से ताजा आंकड़ा जारी किया गया। मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 14,146 नए कोरोना केस आए और 144 कोरोना संक्रमितों की जान चली गई। 19,788 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं यानी कि 5786 एक्टिव केस कम हो गए।
कोरोना महामारी की शुरुआत से लेकर अबतक कुल तीन करोड़ 40 लाख 67 हजार लोग संक्रमित हुए हैं। इनमें से 4 लाख 52 हजार 124 लोगों की मौत हो चुकी है। अच्छी बात ये है कि अबतक 3 करोड़ 34 लाख 19 हजार लोग ठीक भी हुए हैं। देश में कोरोना एक्टिव केस की संख्या दो लाख से कम हो गई। कुल 1 लाख 95 हजार 846 लोग अभी भी कोरोना वायरस से संक्रमित हैं, जिनका इलाज चल रहा है।
कोरोना के कुल मामले- तीन करोड़ 40 लाख 67 हजार 719। कुल डिस्चार्ज- तीन करोड़ 34 लाख 19 हजार 749। कुल एक्टिव केस- एक लाख 95 हजार 846
कुल मौत- चार लाख 52 हजार 124।
कुल टीकाकरण- 97 करोड़ 65 लाख 89 हजार डोज दी गई। 
केरल में सबसे ज्यादा 7,995 नए कोरोना मामले आए
केरल में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 7,995 नए मामले सामने आए जबकि पड़ोसी राज्य कर्नाटक में 264 और लोग संक्रमित पाए गए। केरल में नए मामले सामने आने के बाद कुल मामले बढ़कर 48,37,560 हो गए। पिछले एक दिन में कोविड-19 से 57 और मरीजों की मौत हो गई जिससे मृतकों की संख्या 26,791 पर पहुंच गई। 97 करोड़ वैक्सीन की डोज दी गई
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया, 16 अक्टूबर तक देशभर में 97 करोड़ 65 लाख 89 हजार कोरोना वैक्सीन के डोज दिए जा चुके हैं। बीते दिन 41.20 लाख टीके लगाए गए। वहीं भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार, अबतक करीब 59 करोड़ कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं। बीते दिन करीब 9 लाख कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए, जिसका पॉजिटिविटी रेट 2 फीसदी से कम है।
देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.33 फीसदी है जबकि रिकवरी रेट 98.08 फीसदी है। एक्टिव केस 0.59 फीसदी हैं। कोरोना एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत अब 10वें स्थान पर है। कुल संक्रमितों की संख्या के मामले में भारत दूसरे स्थान पर है। जबकि अमेरिका 
ब्राजील के बाद सबसे ज्यादा मौत भारत में हुई है।

कई इलाकों में बारिश होने का अनुमान जताया

अकांशु उपाध्याय            
नई दिल्ली। उत्तर भारत के कई राज्यों में मौसम करवट ले रहा है। मौसम विभाग (IMD) ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, उत्‍तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और राजस्‍थान के कई इलाकों में आज (रविवार) बारिश होने का अनुमान जताया है। राष्ट्रीय राजधानी के कुछ इलाकों में आज सुबह ही हल्की से मध्यम बारिश हुई है। दिल्ली में बारिश को लेकर मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जबकि अगले 2 दिन हल्की से मध्यम बारिश होने का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग ने दिल्ली, गुरुग्राम, गाजियाबाद, नोएडा, मोदीनगर, इंद्रापुरम, नजीबाबाद, शामली, मेरठ, मुजफ्फरनगर, किठौर, अमरोहा, बिजनौर, हापुड़, भिवानी, रोहतक, पानीपत और आसपास के क्षेत्रों में गरज के साथ हल्की से मध्यम तीव्रता की बारिश होने का अनुमान जताया है।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बारिश से गर्मी से राहत मिलने के साथ ही तापमान में गिरावट आई है। मौसम विभाग (IMD) ने कहा कि दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा समेत एनसीआर के ज्यादातर इलाकों में बारिश का सिलसिला
जारी रह सकता है।

गरीबी, हिंसा के सबसे विकृत रूप का उल्लेख किया

अकांशु उपाध्याय              
नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय गरीबी उन्मूलन दिवस के मौके पर उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने संसाधनों को साझा करने का आह्वान करते हुए कहा है कि समाज को गरीबी से मुक्त कराना हमारा लक्ष्य होना चाहिए। उन्होंने कहा कि समाज में उपलब्ध संसाधनों को समान रूप से साझा किया जाना चाहिए। जिससे गरीबी का उन्मूलन किया जा सके। उन्होंने कहा कि इससे समाज में समृद्धि लायी जा सकती है।
एम. वेंकैया नायडू ने अपने संदेश में महात्मा गांधी की उक्ति - "गरीबी, हिंसा का सबसे विकृत रूप है"- का भी उल्लेख किया। उप राष्ट्रपति ने कहा, "अंतर्राष्ट्रीय गरीबी उन्मूलन दिवस पर, सभी के लिए जीविका के स्थायी स्रोत उपलब्ध कराने के लिए साझा प्रयास करें। विपन्नता से मुक्त एक आदर्श संपन्न समाज हमारा लक्ष्य है।
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन का स्वास्थ्य ठीक नहीं

अकांशु उपाध्याय    
नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह का स्वास्थ्य कुछ दिनों से ठीक नहीं है। जिसके चलते उन्हें अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती किया गया है।
डॉ. मनमोहन सिंह तबीयत के बारे में आज डॉक्टरों ने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री को डेंगू हुआ है। डा.सिंह की प्लेटलेटस् में वृद्धि हो रही है। अब उनके तबीयत मेसुधार आया है और वे खतरे से बाहर है। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

नवरात्रि का आठवां दिन मां 'महागौरी' को समर्पित

नवरात्रि का आठवां दिन मां 'महागौरी' को समर्पित  सरस्वती उपाध्याय  नवरात्रि का आठवां दिन, यानी कि महा अष्टमी बहुत महत्वपूर्ण मानी जात...