रविवार, 5 सितंबर 2021

किसान: भाजपा सरकार की नीति करेगीं अनदेखी

हरिओम उपाध्याय         

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार की नीति और नीयत किसानो के हितों की अनदेखी करने वाली है। सरकारी प्रचार में किसान को बहुत कुछ देने का दावा किया जा रहा है। जबकि हकीकत में उसकी झोली खाली की खाली है। अखिलेश यादव ने रविवार को पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री डा केपी यादव को श्रद्धांजलि देने के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा कि प्रदेश में किसान जीवन-मरण की लड़ाई लड़ रहा है। उसको मिल कुछ नही रहा है, पर उसे दुगनी आमदनी का रंगीन सपना देखने को मजबूर किया जा रहा है। किसानों की बदहाली की कहानी भाजपा राज में कोई सुनने वाला नहीं है। उसकी खेती की लागत दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। डीजल मंहगा है।

बिजली का बिल बढ़ चढ़कर आ रहा है। खाद, बीज के दाम बढ़ गए हैं। किसानों को कर्ज मिलने में तमाम दिक्कतें पेश आती हैं। भाजपा अपने किए सभी वादे भूल गई हैं, वह सिर्फ किसानों को गुमराह करने में लगी है। उन्होने कहा कि बाढ़ से हो रही तबाही से बेखबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार विज्ञापनी प्रचार उत्सवों के आयोजन में व्यस्त है। प्रदेश के दर्जनों जिलों में नदियां उफान पर हैं। बाढ़ की विभीषिका में फंसे लोग जान-माल की गुहार लगा रहे हैं। तटबंध टूट रहे हैं, सड़क-सम्पर्क मार्ग तेज लहरों के बहाव में ध्वस्त हो रहे हैं, हर ओर तबाही है। बेबस पशु चारा-पानी को तरस रहे हें। बीमारियां फैल रही हैं। भाजपा सरकार को इधर देखने की फुर्सत नहीं है, वह आए दिन अपनी विज्ञापनी प्रचार उत्सवों के आयोजन में व्यस्त है।

अखिलेश यादव ने कहा कि फिरोजाबाद में डेंगू और वायरल से हुयी मौतों के बाद भी सरकार सोयी हुयी है और संक्रामक बीमारियों की रोकथाम के कोई प्रयास नहीं किये जा रहे हैं। प्रदेश में लचर स्वास्थ्य सेवाओं के कारण जनता बेहाल है। बारिश-जलजमाव के कारण संचारी रोग तेजी से फैल रहा है। जलजनित बीमारियों से संक्रमित रोगियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। सरकार की ओर से संक्रमण रोकने की दिशा में कोई प्रयास नहीं हो रहा है न तो समय से दवाओं का छिड़काव हुआ और न ही इलाज की समुचित व्यवस्था। उन्होने कहा कि फिरोजाबाद में डेंगू और वायरल से 50 से अधिक मौत होने के बाद भी शासन-प्रशासन की नींद नहीं टूटी। लखनऊ और समीपवर्ती जिले टाइफाइड की चपेट में है। लखनऊ में अब तक टाईफाइड से लगभग सौ लोग प्रभावित हो चुके है। जिला अस्पताल और प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर बुनियादी सुविधाओं का भी अकाल है। सपा अध्यक्ष ने कहा कि प्रचार में लीन भाजपा सरकार नींद से जागे और लखनऊ व प्रदेश के शहरों, बस्तियों, गांवों में फैल रहे खतरनाक जानलेवा बुखार से प्रभावित होने वाले बच्चो और बड़ों के लिए स्तरीय चिकित्सा व्यवस्था सुनिश्ति करे। वायरल फीवर से यूपी के बाल-बच्चों वाले परिवार बेहद चिंतित और भयभीत हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार की प्राथमिकता में स्वास्थ्य सेवायें नहीं है। वैश्विक महामारी में आम जनता का भरोसा सरकार ने तोड़ दिया। इलाज, बेड, आक्सीजन संकट के समाधान में भाजपा सरकार पूरी तरह फेल रही। वैक्सीनेशन के नाम पर हो-हल्ला मचाने वाली भाजपा सरकार वैक्सीन आपूर्ति में ही पिछड़ती जा रही है। कोरोना संकट के दौर में ब्लैक फंगस का सही इलाज अस्पतालों में नहीं हो पाया। दवाओं, इंजेक्शन की तलाश में लोग दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर रहे। पूरे प्रदेश में हाहाकार मचा है। जनता त्रस्त है। भाजपा सिर्फ सत्ता बचाने में व्यस्त है।

अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी सरकार में उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में अनेक महत्वपूर्ण कार्य हुए थे। लखनऊ में कैंसर हॉस्पिटल, मातृ-शिशु रेफरल हॉस्पिटल, प्रदेश में दर्जनों मेडिकल कॉलेज की स्थापना 102-108 एम्बुलेंस सेवाओं से प्रदेशवासियों के स्वास्थ्य की बेहतरी के लिए ठोस कार्य किये गये थे। असाध्य रोगों-कैंसर, लीवर, किडनी, हार्ट के मुफ्त इलाज की व्यवस्था की गई। स्वास्थ्य सेवाओं में बुनियादी ढांचा मजबूत किया गया, लेकिन भाजपा सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं को ध्वस्त कर दिया है। जनता का जीवन संकट में डालने वाली भाजपा की विदाई तय है। उन्होंने दावा कर ते हुए कहा कि 2022 में पूर्ण बहुमत से पार्टी की जीत होगी।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री जगदीश नारायण राय, विधायक लकी यादव, पूर्व विधायक ओम प्रकाश दुबे उर्फ बाबा दुबे , विधायक जगदीश सोनकर, विधायक शुषमा पटेल , पूर्व एमएलसी लल्लन यादव, विधायक शैलेंद्र यादव ललई सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला  संदीप मिश्र  लखनऊ। यूपी में गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदल गया है। कक्षा एक से लेकर आठ तक के स्कू...