सोमवार, 13 सितंबर 2021

रायबरेली में दूसरे दिन के सभी कार्यक्रम रद्द किएं

हरिओम उपाध्याय                  
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के दौरे पर आई कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा के कार्यक्रमों में अचानक बदलाव करते हुए रायबरेली में दूसरे दिन के सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव अचानक से दिल्ली के लिए कूच कर गई है।
सोमवार को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा के रायबरेली इलाके में कई कार्यक्रम होने थे। प्रातः के समय उनके सभी कार्यक्रम रदद कर दिये गये है। तकरीबन 22 महीनों के अंतराल के बाद रविवार को रायबरेली पहुंची कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बजरंगबली मंदिर में पूजा पाठ किया था। इसके बाद अमेठी के मोहनगंज थाना क्षेत्र के टोडर गांव में पहुंची थी, यहां 6 दिन पहले ही एक मकान की कच्ची दीवार गिर जाने से तीन मासूमों की मौत हो गई थी। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने टोडर गांव पहुंचकर परिवार वालों से मुलाकात करते हुए उनको सांत्वना देते हुए हर संभव मदद का भरोसा दिलाया था। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार सिंह लल्लू ने बताया है कि कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा वापस दिल्ली जा रही है। उनका प्रदेश में इतना ही कार्यक्रम था। अब उनका उत्तर प्रदेश में आना जाना लगा रहेगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया पंकज कपूर  रुद्रपुर। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और भारत रत्न से सम्मानित सचिन तेंदुलक...