बुधवार, 8 सितंबर 2021

कार्यकर्ताओं व लोगों ने सीएम का स्वागत किया

पंकज कपूर                   
नैनीताल। मुख्यमंत्री धामी बोले सबसे पहले भाजपा सरकार सरलीकरण, समाधान पर कार्य करेगी। मुख्यमंत्री धामी बोले मैं नैनीताल आकर अभिभूत हूं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जन आशीर्वाद यात्रा के अंतर्गत नैनीताल पहुंचे। हजारों भाजपा कार्यकर्ताओं व स्थानीय लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया।
भाजयुमो कार्यकर्ताओं की ओर से तल्लीताल से वाहन रैली के माध्यम से उन्हें कार्यक्रम स्थल पंत पार्क मल्लीताल लाया गया। सीएम ने कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत, जिला प्रभारी मंत्री यशपाल आर्य, विधायक संजीव आर्य के साथ भारत रत्न जीबी पंत की मूर्ति पर पुष्प अर्पित किए।
मुख्यमंत्री ने एवरेस्ट विजेता शीतल राज के नेतृत्व में आदि कैलास की चोटी के लिए बेटियों के दल को फ्लैग ऑफ किया। इसके साथ मुख्यमंत्री ने यहां एक अरब से अधिक योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया। इन प्रोजेक्‍ट में नैनीताल की बाजारों का कुमाउंनी शैली में सुदृढ़ीकरण, बलियानाला ट्रीटमेंट समेत अन्य कार्य प्रमुख हैं।
इस अवसर पर विधायक संजीव आर्य, राम सिंह कैड़ा, नवीन दुमका व दिवान बिष्ट, प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट, प्रदेश मंत्री पुष्कर काला, प्रदेश मंत्री राजेंद्र बिष्ट, जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया, दीपक मेहरा, मजहर नवाब, पीसी गोरखा, मनोज साह, मेयर जोगेंद्र रौतेला, प्रकाश रावत, आनंद दरमवाल, आनंद बिष्ट, मनोज जोशी, योगेश रजवार, डॉ हरीश बिष्ट, रूपा देवी, रेखा रावत, संजय वर्मा, प्रतिभा जोशी, शांति मेहरा समेत कमिश्नर सुशील कुमार, डीआईजी नीलेश आनंद, डीएम धीराज गर्ब्याल, केएमवीएन के एमडी नरेंद्र भंडारी समेत अन्य उपस्थित थे। समाचार लिखे जाने तक स्वागत समारोह जारी है।
उत्तराखंड को दस वर्षों में देश का पहला अग्रणी राज्य बनाएंगे। अल्मोड़ा के रैमजे मैदान से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यह वादा प्रदेशवासियों से किया। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार के सात साल के कार्यकाल में देश का अभूतपूर्व विकास हुआ है। भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार विकास के एजेंडे पर कार्य कर रही है। 60 दिन में उनकी सरकार ने 150 फैसले लिए हैं। सभी घोषणाएं धरातल पर उतारेंगे। मुख्यमंत्री ने नवनिर्मित कलक्ट्रेट भवन का लोकार्पण करने सहित 299 करोड़ लागत की 102 विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।

जन आशीर्वाद रैली के रैमजे इंटर कॉलेज पहुंचने पर आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने घोषणाओं की झड़ी लगा दी। उन्होंने मछोड़ उप तहसील को तहसील का दर्जा देने, अल्मोड़ा में एक बड़ा पार्किंग स्थल बनाने, अल्मोड़ा को रेल लाइन से जोड़ने का प्रयास करने, जागेश्वर श्रावणी मेले, पूर्व पर्वतीय विकास मंत्री रहे सोबन सिंह जीना के चार अगस्त को पैतृक गांव में होने वाले समारोह, द्वाराहाट के स्याल्दे बिखौती मेले और चनौदा शहीद दिवस समारोह को राज्य मेले का दर्जा देने समेत दर्जनों घोषणाएं कीं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में 22 से 24 हजार पदों पर नियुक्त प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पदों को जल्द भरा जाएगा। कोरोना काल के चलते सरकारी सेवा में अधिकतम आयु पार करने वालों के लिए एक साल बढ़ाया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के ऐसे युवा जो संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में प्री परीक्षा पास करते है उन्हें तैयारी के लिए 50 हजार रुपये की सहायता देगी। कोरोना के कारण आर्थिक नुकसान झेल रहे पर्यटन व्यवसाय और अन्य व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए 200 करोड़ की धनराशि बतौर राहत पैकेज के रूप में जारी की गयी है।
आजीविका क्षेत्र से जुड़े स्वयं सहायता समूहों, महिला मंगल दलों समेत कलस्टर के आधार पर आजीविका चलाने वालों के लिए 119 करोड़ का राहत पैकेज दिया गया है। कोविड से अपने माता-पिता खोने वाले बच्चों के भरण-पोषण वात्सल्य योजना के तहत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि खेलों में राष्ट्रीय एवं अन्तराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए खेल नीति बनाई गई है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला  संदीप मिश्र  लखनऊ। यूपी में गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदल गया है। कक्षा एक से लेकर आठ तक के स्कू...