बुधवार, 15 सितंबर 2021

सरकार ने खाका तैयार करने का कार्य शुरू किया

अतुल त्यागी
हापुड़। उत्तर प्रदेश में जल्द ही ट्रैक्टर ट्राली का प्रयोग कृषि कार्यों के अलावा अन्य कार्यों में भी अवैध रूप से किया जा सकेगा। इसके लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने एक खाका तैयार करने का कार्य शुरू कर दिया है। उत्तर प्रदेश परिवहन मंत्री अशोक कटारिया ने सोमवार को लखनऊ में अधिकारियों के साथ एक बैठक ली और कई प्रकार की ट्रैक्टर ट्राली के निर्माण पर रोक लगाने के निर्देश दिए। अब तकनीकी अधिकारियों के द्वारा ट्राली का अनुमोदित डिजाइन तैयार कराया जायेगा इसके बाद कृषि कार्यों के अलावा अन्य कार्यों में वैध रूप से ट्रैक्टर ट्राली का प्रयोग किया जाएगा। जिसके लिए परिवहन विभाग जल्दी ही ट्राली का पंजीकरण शुरू करेगा कृषि कार्य के अलावा जितने भी व्यावसायिक कार्यों में ट्रैक्टर ट्रॉली का प्रयोग हो रहा है। वह अवैध रूप से हो रहा है। जिसको लेकर परिवहन विभाग समस्याओं का निवारण करने को लेकर अहम कदम उठाने जा रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया पंकज कपूर  रुद्रपुर। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और भारत रत्न से सम्मानित सचिन तेंदुलक...