गुरुवार, 9 सितंबर 2021

भाजपा का राज्य मुख्यालय षडयंत्र का केन्द्र बना

हरिओम उपाध्याय           

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का राज्य मुख्यालय षडयंत्र का केन्द्र बन गया है। जहां लोकतंत्र के खिलाफ रात दिन रणनीति बनती रहती है। अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरूवार को कहा कि भाजपा मुद्दों पर न बात करती है न काम करती है। विकास करना भाजपा का लक्ष्य नहीं है। भाजपा लोगों को गुमराह करने की साजिशें रचती है। भाजपा कार्यालय षडयंत्र का केन्द्र बन गया है। जहां लोकतंत्र के विरूद्ध दिनरात रणनीति बनती रहती है।

चुनाव से पहले किसानों के बढ़ते आक्रोश से घबड़ाई भाजपा की केन्द्र सरकार ने अपनी साजिशी रणनीति के तहत कई फसलों की एमएसपी घोषित कर यह जताने की कोशिश की है कि वह किसानों की बड़ी हितैषी है जबकि हकीकत यह है कि भाजपा सरकार द्वारा घोषित एमएसपी पर फसल बेचने का मौका कभी किसान को मिला नहीं है। उसकी मजबूरी तो अपनी फसल औने-पौने दाम बिचैलियों को ही बेचने की है। बढ़ी एमएसपी तो उसके जले पर नमक छिड़कना है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया पंकज कपूर  रुद्रपुर। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और भारत रत्न से सम्मानित सचिन तेंदुलक...