सोमवार, 13 सितंबर 2021

प्रियंका का नेतृत्व, यूपी में चुनाव लड़ेगी 'कांग्रेस'

हरिओम उपाध्याय            
लखनऊ। यूपी चुनाव की जंग छिड़ चूका है। बीजेपी, समाजवादी पार्टी समेत तमाम पार्टियों ने इस महासंग्राम को जीतने की तैयारी में लग गए है। यूपी में अपना जनाधार खो चुकी कांग्रेस  को फिर से हासिल करने की रणनीति बना रही है। सवाल यह है कि कांग्रेस किसके नेतृत्व में चुनावी मैदान में उतरेगी। यूपी में सीएम पद का चेहरा कौन होगा? इस सवाल का जवाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद ने दिया है। सलमान खुर्शीद ने बताया कि प्रियंका गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस यूपी में चुनाव लड़ेगी। मीडिया से बातचीत में सलमान खुर्शीद ने कहा है कि कांग्रेस आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (यूपी चुनाव 2022) प्रियंका गांधी के नेतृत्व में लड़ेगी, हालांकि सीएम उम्मीदवार के लिए अभी अंतिम फैसला नहीं लिया गया है। कांग्रेस पार्टी किसी के साथ गठजोड़ नहीं करेगी
उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस किसी भी पार्टी के साथ गठबंधन नहीं करेगी। हम पूरे विश्वास के साथ चुनाव लड़ेंगे।
पार्टी कार्यकर्ता विधानसभा क्षेत्र में जाकर लोगों की समस्याएं जानेंगे
सलमान खुर्शीद ने यह भी बताया कि कांग्रेस चुनाव जीतने के लिए क्या करने जा रही है। उन्होंने बताया कि पार्टी कार्यकर्ता स्थानीय लोगों की समस्या जानने के लिए हर विधानसभा क्षेत्र में जाएंगे। घोषणापत्र में आम लोगों की आवाज को शामिल किया जाएगा। इसके साथ ही खुर्शीद ने बताया कि कांग्रेस यूपी की सभी 403 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी।
आपको बता दें कि सलमान खुर्शीद कांग्रेस की चुनाव घोषणापत्र समिति के अध्यक्ष हैं। रविवार को खुर्शीद आगरा के तोरा गांव पहुंचे और लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याएं जानीं। उनके साथ कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत भी थीं।
गौरतलब है कि प्रियंका गांधी लगातार यूपी में कांग्रेस को मजबूत करने की कोशिश कर रही हैं। प्रियंका गांधी इन दिनों यूपी दौरे पर हैं। रविवार को वह रायबरेली में चुनावी तैयारियों का जायजा लेने पहुंची थीं। लखनऊ के दो दिवसीय दौरे के दौरान प्रियंका गांधी ने संगठन के पदाधिकारियों और सचिवों से कांग्रेस छोड़ चुके पुराने नेताओं और कार्यकर्ताओं के बारे में सवाल किया।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया  इकबाल अंसारी  चेन्नई। देश में इन दिनों आईपीएल की धूम मची हुई है। गत चैम्पियन चेन्नई सुपर...