शुक्रवार, 10 सितंबर 2021

यूके में जनरल गुरमीत को नया राज्यपाल बनाया

पंकज कपूर       
देहरादून। उत्तराखंड में राज्यपाल बेबी रानी मौर्य के इस्तीफे के बाद केंद्र सरकार ने रिटायर लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह को नया राज्यपाल बनाया है। गुरमीत सिंह उत्तराखंड के 8 वे राज्यपाल होंगे।
गौरतलब है उत्तराखंड में राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने कुछ दिन पहले अचानक अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। बेबी रानी मौर्य के इस्तीफे के बाद केंद्र सरकार ने रिटायर लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह को नया राज्यपाल बनाया है। लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह भारतीय सेना में कई दशक की नौकरी के बाद साल 2016 में रिटायर हुए। भारतीय सेना में रहते हुए उनकी बेहतरीन सेवा के लिए उन्हें चार बार राष्ट्रपति पुरस्कार से नवाजा गया, जिसमें दो गैलेंट्री और दो चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ कमेंडेशन अवॉर्ड शामिल हैं।
उत्तराखंड में इससे पहले सुरजीत सिंह बरनाला 09 नवंबर 2000 से 07 जनवरी 2003 , सुदर्शन अग्रवाल 08 जनवरी 2003 से 28 अक्तूबर 2007 , बनवारी लाल जोशी 29 अक्तूबर 2007 से 05 अगस्त 2009 , मार्गरेट अल्वा 06 अगस्त 2009 से 14 मई 2012 , अज़ीज़ कुरैशी 15 मई 2012 से 08 जनवरी 2015 , कृष्ण कांत पॉल 08 जनवरी 2015 से 25 अगस्त 2018 , बेबी रानी मौर्य 26 अगस्त 2018 से 08 सितंबर 2021 तक राज्यपाल रही है ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

डीएम ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की

डीएम ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की पंकज कपूर  नैनीताल/हल्द्वानी। उच्च न्यायालय उत्तराखंड द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में नैनीताल ...