सोमवार, 20 सितंबर 2021

यूपी: यूनियन हॉल में संपन्न हुआ कार्यकर्ता सम्मेलन

कौशाम्बी। जय जवान जय किसान मंच का कार्यकर्ता सम्मेलन लखनऊ के कोऑपरेटिव सोसाइटी यूनियन हॉल में संपन्न हुआ। पूरे प्रदेश से संगठन के पदाधिकारियों ने भाग लिया। संगठन की अध्यक्षता संगठन के संयोजक सुशील जयहिंद जय जवान जय किसान मंच ने की और किसानों के अधिकारों को लेकर चिंतन भी किया गया। वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान में जो सरकारी काम कर रहे हैं। किसानों के अधिकारों को नजरअंदाज कर रही हैं। 
बैठक में सारे कार्यकर्ताओं ने एक प्रस्ताव पास किया कि अगर सरकार किसानों की फसल का उचित मूल्य किसानों के लिए बिजली और पानी समय से नहीं उपलब्ध करती है तो संगठन सरकार के खिलाफ आंदोलन चलाएगा। वक्ताओं ने कहा कि आज किसान दुखी है। नौजवान के बीच बेरोजगारी चरम सीमा पर है। वक्ताओं ने कहा कि हम सब लोगों को देश और समाज में फैली हुई बुराइयों के खिलाफ आवाज उठानी होगी। जय जवान जय किसान मंच के संरक्षक श्री कृष्ण मिश्रा एडवोकेट ने कहा किसानों के हितों को लेकर 2 अक्टूबर को स्वर्गीय लाल बहादुर की जयंती पर कौशांबी जनपद के मंझनपुर मुख्यालय से किसान जन जागरण यात्रा का आयोजन किया जाएगा। बैठक में वीरेंद्र चौरसिया, हरिकेश शर्मा, राहुल पाल, संदीप निषाद, पुखराज तिवारी, त्रिपुरारी पाल, राकेश जयसवाल, मनजीत राजेश यादव, विवेक गुप्ता, कौशल पोरवाल, अखिलेश त्रिपाठी, अवधेश तिवारी, यतेन्द्र गोविंद ठाकुर व अन्य पदाधिकारियों ने भाग लिया संचालन शरद चंद्र राय हर्ष त्रिपाठी ने किया।
राजकुमार 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया पंकज कपूर  रुद्रपुर। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और भारत रत्न से सम्मानित सचिन तेंदुलक...