मंगलवार, 14 सितंबर 2021

फसें दो ग्रामीणों को रेस्क्यू टीम ने बाहर निकाला

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिला मुख्यालय से महज 2 किलोमीटर दूर मजरकटा से चिखली मार्ग में आज बाढ़ में फंसे दो ग्रामीणों को आपदा प्रबंधन के तहत रेस्क्यू टीम ने बाहर निकाला है। पिछले 6 घंटे से पेड़ के सहारे फंसे ग्रामीण धनुराम निषाद और कामताराम निषाद को आखिरकार रेस्क्यू कर लिया गया है। बाढ़ की आपदा का सामना कर दोपहर एक बजे बाहर निकले हैं। यहां की पैरी नदी सहित नाले उफान पर है। मूसलाधार बारिश के बाद बाढ़ की स्थिति भयावह हो गई है। जिसके चलते अनेक तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं जनजीवन भी अस्त व्यस्त हो गया है।

गत 10 वर्षों बाद ऐसी बाढ़ की स्थिति गरियाबंद क्षेत्र में देखने को मिली है। मूसलाधार बारिश ने अपना असर दिखाया। ग्राम मजरकट्टा के दो ग्रामीण फंसे थे। निकालने के बाद राहत की सांस ली है। ग्रामीण बड़ी संख्या में मौजूद थे। बताया जाता है कि धनुराम निषाद और कामता राम निषाद आज सुबह ही खेत देखने गए थे। इसी दौरान बाढ़ के चपेट में आ गए। दोनों लोग बाढ़ के पानी के कारण गांव तक नहीं आ पा रहे थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

नवरात्रि का नौवां दिन मां 'सिद्धिदात्री' को समर्पित

नवरात्रि का नौवां दिन मां 'सिद्धिदात्री' को समर्पित  सरस्वती उपाध्याय  मां दुर्गाजी की नौवीं शक्ति का नाम सिद्धिदात्री हैं। ये सभी प...