गुरुवार, 30 सितंबर 2021

भाजपा ने एनकाउंटर की संस्कृति को जन्म दिया

हरिओम उपाध्याय     
गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में बीते दिनों हुई प्रॉपर्टी डीलर मनीश गुप्ता की मौत के बाद अब इस मामले ने राजनैनित तूल पकड़ लिया है। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इस पर यूपी सरकार की निंदा की थी। अब गुरुवार को वह पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे है। मगर इससे पहले ही मनीश गुप्ता के घर के बाहर हंगामा हो गया। स्थानीय पुलिस मनीष गुप्ता की पत्नी मीनाक्षी को अपने साथ ले जा रही थी। जिसका सपाईयों ने विरोध शुरू कर दिया। मामले में तीखी बहस भी हो गई।
दरअसल, प्रॉपर्टी डीलर मनीश गुप्ता की मौत के बाद उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने इस विवाद पर पहले ही यूपी सरकार की निंदा की थी। अखिलेश यादव ने ट्वीट कर लिखा था कि गोरखपुर में पुलिस की बर्बरता ने एक युवा व्यापारी की जान ले ली। ये बहुत ही दुखद और निंदनीय है। उप्र की भाजपा सरकार ने एनकाउंटर की जिस हिंसक संस्कृति को जन्म दिया है, ये उसी का दुष्परिणाम है। संलिप्त लोगों पर हत्या का मुक़दमा चले और उप्र को हिंसा में धकेलने वाले इस्तीफ़ा दें।
पुलिस की पिटाई के बाद हो गई थी मनीश की मौत 
बताते चलें कि मनीष गुप्ता कानपुर के रहने वाले प्रॉपर्टी डीलर थे, लेकिन गोरखपुर में पुलिस द्वारा की गई पिटाई में उनकी मौत हो गई। इस मामले में तीन पुलिसवालों समेत कुल 6 लोगों पर हत्या का केस दर्ज हुआ है। इसके अलावा 6 पुलिसवालों को सस्पेंड भी किया गया है। मनीष गुप्ता की पत्नी मीनाक्षी द्वारा लगातार पुलिस पर आरोप लगाया जा रहा था, पहले अंत्येष्टि से इनकार किया गया था। हालांकि, सरकार के भरोसे के बाद अंत्येष्टि को परिवार माना। बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी पीड़ित परिवार से मुलाकात करेंगे।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

अगले 5 दिनों में लू चलने की संभावना जताई

अगले 5 दिनों में लू चलने की संभावना जताई इकबाल अंसारी  नई दिल्ली। दिल्ली समेत देशभर में गर्मी बढ़ रही है। आने वाले दिनों के लिए भारत मौसम वि...