गुरुवार, 23 सितंबर 2021

मध्यप्रदेश: खाद्य तेलों में मांग से सुधार दर्ज किया

मनोज सिंह ठाकुर      
इंदौर। सियागंज किराना बाजार में शक्कर में मांग से मजबूत रही। तेलों में मांग से भाव तेजी लिए बताए गए। आज सोयाबीन रिफाइंड ऊंचा बिका। दलहन में मांग सुस्ती से घटबढ़ हुई। आज चना महंगा तो उड़द घटकर बिकी। दालों में मंदा रहा। चावल में कामकाज सामान्य बताया गया।शक्कर में मांग से मजबूती दर्ज की गई। आज शक्कर में कामकाज 3750 से 3800 रुपये के स्तर पर चला। शक्कर में 8 गाड़ी आवक हुई। खोपरा गोला दिसावरी बढ़त से ऊंचा बिका। खोपरा बूरा तथा साबूदाना में पूछपरख रही।
खाद्य तेलों में मांग से सुधार दर्ज किया गया। आज सोयाबीन रिफाइंड तथा पाम तेल में तेजी हुई। तिलहन में खरीदी बनी रही। इससे भाव ऊपर-नीचे हुए।
अनाज मंडी में दलहनो के भाव में घटबढ़ हुई। आज चना कांटा महंगा तथा उड़द सस्ती बिकी। दालों में लिवाली सुस्ती से गिरावट दर्ज की गई। चना दाल में 50-100 रुपये बढ़ गए। चावल में कामकाज सुधार लिए बताया गया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला  संदीप मिश्र  लखनऊ। यूपी में गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदल गया है। कक्षा एक से लेकर आठ तक के स्कू...