गुरुवार, 2 सितंबर 2021

राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए 44 शिक्षकों का चयन किया

अकांशु उपाध्याय             
नई दिल्ली। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने कहा कि देश में पांच से 17 सितंबर तक शिक्षक पर्व के तौर पर मनाया जाएगा और 44 शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार दिया जाएगा। स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग के अपर सचिव संतोष कुमार सारंगी गुरुवार को शिक्षक पर्व और शिक्षकों को मिलने वाले राष्ट्रीय पुरस्कार की जानकारी दी।
संतोष कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए देशभर के 44 शिक्षकों का चयन किया है। इन शिक्षकों को पांच सितंबर को शिक्षक दिवस पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सात सितंबर को ‘शिक्षा सम्मेलन’ को संबोधित करेंगे।
इस कार्यक्रम में शिक्षक, माता-पिता और छात्र शामिल होंगे। राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए विजेता हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, तमिलनाडु, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, नागालैंड, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, सिक्किम, दिल्ली, राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश, बिहार, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, मिजोरम, त्रिपुरा, असम, झारखंड, केरल, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र और पुड्डुचेरी से हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला  संदीप मिश्र  लखनऊ। यूपी में गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदल गया है। कक्षा एक से लेकर आठ तक के स्कू...