रविवार, 26 सितंबर 2021

नए मंत्री पद के लिए शपथ ग्रहण लेगें 15 विधायक

अमित शर्मा            
चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी नए मंत्रिमंडल का विस्तार रविवार शाम हो जाएगा। करीब 15 विधायक नए मंत्री पद के लिए शपथ ग्रहण लेगें। कसूत्रों के अनुसार राहुल गांधी और केंद्रीय आलाकमान के साथ हुई बैठक के बाद पंजाब के नवनियुक्त सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने अपने कैबिनेट के नामों पर सहमति जता दी है। शपद गवर्नर हाउस में होगी।
वहीं सुखजिंदर रंधावा (उपमुख्यमंत्री), ओपी सोनी (उपमुख्यमंत्री), पर पहले ही मोहर लग चुकी है। इसके अलावा परगट सिंह, राज कुमार वेरका, गुरकीरत सिंह कोटली, संगत सिंह गिलजियान, कुलजीत सिंह नागर, राणा गुरजीत सिंह और अमरिंदर सिंह, राजा वारिंग,  मनप्रीत सिंह बादल, ब्रह्म मोहिन्द्रा, त्रिपत राजिंदर सिंह बाजवा, रजिया सुल्ताना, सुखबिंदर सिंह सरकारिया, भारत भूषण आशु, अरुणा चौधरी और विजय इंदर सिंगला में से कुछ को पद मिल सकता है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

मैच: केकेआर ने आरसीबी को 1 रन से हराया

मैच: केकेआर ने आरसीबी को 1 रन से हराया  मिनाक्षी लोढी कोलकाता। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 के मैच नंबर-36 में कोलकाता नाइट राइडर्स (के...