गुरुवार, 30 सितंबर 2021

150 दरोगा के पदों में भर्ती कराने की तैयारी की

पंकज कपूर         
देहरादून। दरोगा भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए यह काम की खबर है कि उत्तराखंड में पुलिस महकमे में 1521 कांस्टेबलों के रिक्त पदों के अधियाचन अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को भेजने के बाद अब पुलिस महकमा 150 दरोगा के पदों में भर्ती कराने की तैयारी कर रहा है। राज्य कैबिनेट ने दरोगा नियमावली में संशोधन को मंजूरी दी है। जिसके बाद अब जल्द पुलिस मुख्यालय द्वारा 150 दरोगा के पदों पर भर्ती कराई जाएगी।
नई नियमावली के तहत सिविल पुलिस का कोटा 50% हो गया है पहले यह 34% था शेष 50% पद इंटेलिजेंस और पीएससी के बीच बटेंगे लिहाजा पुलिस महकमे की तैयारियों को देख नई नेम वाली के तहत अक्टूबर माह में ही 150 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी करने का अपेक्षा की जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

यूपी: लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे अखिलेश

यूपी: लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे अखिलेश  संदीप मिश्र  लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। इसके ...