रविवार, 22 अगस्त 2021

पीएम ने नेता कल्याण को श्रद्धाजंलि अर्पित की

हरिओम उपाध्याय                         
लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कद्दावर नेता कल्याण सिंह को श्रद्धाजंलि अर्पित करते हुये कहा कि अपने नाम के अनुरूप उन्होने देश के बेहतर भविष्य और जन कल्याण के लिये अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया।
कल्याण सिंह को श्रद्धाजंलि अर्पित करने के बाद उनके माल एवन्यू स्थित आवास से बाहर निकले मोदी ने पत्रकारों से संक्षिप्त बातचीत में कहा कि कल्याण सिंह ने देश के उज्जवल भविष्य के लिए खुद को समर्पित किया। वह देश के कोने कोने में विश्वास का नाम बन गए थे। उन्होने जीवन के अधिकतम समय में जनकल्याण के कार्यो में लगाया। चाहे वह विधायक के रुप में हो, चाहे सरकार में उनका स्थान हो अथवा गवर्नर की जिम्मेदारी हो। हमेशा हर एक के लिए प्रेरणा का केंद्र बने। जनसामान्य का विश्वास का प्रतीक बने।
उन्होंने कहा कि देश ने एक मूल्यवान शख्सियत को खोया है। हम उनके आदर्शों उनको संकल्पों को लेकर के अधिकतम पुरुषार्थ करें और उनके सपनों को पूरा करने में कोई कमी ना रखें। मैं उनके चरणों में प्रार्थना करता हूं कि प्रभु श्रीराम कल्याण सिंह जी को शरण में लें और प्रभु राम उनके परिवार को इस दुख की घड़ी में दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
गौरतलब है कि कल्याण सिंह का शनिवार देर शाम लंबी बीमारी के बाद यहां निधन हो गया था। वह 89 वर्ष के थे। उनके पार्थिव शरीर को अब विधानभवन में रखा गया है जहां जनप्रतिनिधि और अधिकारी उनके अंतिम दर्शन कर रहे है। दोपहर तीन बजे उनके पार्थिव शरीर को अलीगढ़ के अतरौला स्थित उनके पैतृक गांव ले जाया जायेगा और सोमवार को बुलंदशहर के नरौरा में गंगा नदी के तट पर उनका अंतिम संस्कार किया जायेगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया पंकज कपूर  रुद्रपुर। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और भारत रत्न से सम्मानित सचिन तेंदुलक...