सोमवार, 23 अगस्त 2021

कल्याण सिंह के सम्मान में राज्य सरकार का फैसला

हरिओम उपाध्याय                   
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के दो बार मुख्यमंत्री रह चुके कल्याण सिंह के सम्मान में राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। दरअसल , योगी सरकार ने फैसला लेते हुए कहा है कि प्रदेश के पांच जिलों में पांच सड़कों का नाम कल्याण सिंह मार्ग रखा जायेगा।
इन्होंने दिया साथ। इसमें अयोध्या ,अलीगढ़, एटा, बुलंदशहर और प्रयागराज शामिल हैं। बता दें कि अयोध्या में राम मंदिर जाने वाली सड़क का नाम 'कल्याण सिंह' मार्ग रखा जायेगा। इसके अलावा ,अलीगढ़ एयरपोर्ट का नाम भी कल्याण सिंह के नाम पर रखने का विचार चल रहा है।
इसकी जानकारी प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने ट्वीट कर दी। उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर जाने वाली सड़क का नाम कल्याण सिंह मार्ग रखा जाएगा और इसके लिए जल्द से जल्द प्रस्ताव पेश करने के लिए निर्देश भी दे दिए हैं। बता दें कि साल 1990 में कल्याण सिंह ने प्रदेश भर में दौरा किया था, साथ ही राम मंदिर के लिए लोगों को प्रेरित भी किया था। इसके अलावा राम मंदिर अभियान को तेज करने में इन्होने बड़ी भूमिका निभाई थी। यही नहीं साल 1991 में कल्याण सिंह के नेतृत्व में भाजपा ने यूपी में अपनी पहली सरकार बनाई थी और वह लोगों , कार्यकर्ताओं और पार्टी में काफी लोकप्रिय हो गए।
बता दें कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का लखनऊ के एसजीपीजीआई में शनिवार को निधन हो गया था। दरअसल वह लंबी बीमारी से जूझ रहे थे और लखनऊ के एसजीपीजीआई अस्पताल में कुछ दिनों से भर्ती थे। 89 वर्ष की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली। वहीं बुलंदशहर के नरौरा में सोमवार शाम कल्याण सिंह का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया  इकबाल अंसारी  चेन्नई। देश में इन दिनों आईपीएल की धूम मची हुई है। गत चैम्पियन चेन्नई सुपर...