गुरुवार, 5 अगस्त 2021

भाजपा कार्यालय में कार्यसमिति की बैठक संपन्न हुईं

कौशाम्बी। संगठन की मजबूती को लेकर गुरूवार को भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय में मंझनपुर मण्डल कार्यसमिति की बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें अगामी विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा की गई। कार्यक्रम का शुभारम्भ दीनदयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र के सामने दीप प्रज्जवलित कर किया गया। बैठक को सम्बोेधित करते हुये मंझनपुर विधायक लाल बहादुर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की बदौलत ही भाजपा सबसें बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। 
कार्यकर्ताओं के ही द्वारा इसे आगे और ऊचॉइयों तक ले जाया जा सकता है। उन्होने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा किये गये विकास कार्यों के बारे आम जनमानस को पार्टी जन बताये। उन्होंने कहा कि केन्द्र व प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा कई जन कल्याणकारी योजनायें चलायी जा रही है। जिसका सीधा लाभ देश के गरीब, किसान, मजदूरों तक असानी से पहुॅच रहा है। उन्होने कार्यकताओं से अपील किया कि उक्त योजनाअेां के बारे में आमजनता तक जानकारी पहुचाये विधायक ने कहा कि विधानसभा चुनाव जल्द ही आने वाला है। इसमें बूथ स्तर तक संगठन को पहले से अधिक मजबूत बनाना है। ज्यादा से ज्यादा युवाओं को संगठन से जोड़ा जाये। उन्होने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया की पार्टी द्वारा प्रस्तावित कार्यक्रमों को अपने अपने बूथ तक पहुॅचाने का काम करे इस दौरान न्यू शान्ती हास्पिटल के प्रबन्धक डा. अमित सिंह ने केन्द्र की मोदी व प्रदेश की योगी सरकार के विकास कार्यो से प्रभावित होकर विधायक लाल बहादुर के समक्ष भाजपा में शामिल हुए। इस दौरान विधायक व मंडल अध्यक्ष महेश लोधी द्वारा डा. अमित सिंह को माला पहनाकर स्वागत किया गया। इसी तरह सरसवां व पश्चिम शरीरा मंडल कार्य समिति की संगठनात्म बैठक कर कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया। कार्यक्रम के दौरान आशीष केशरवानी पप्पू चौधरी, अमर सिंह लोधी सहित सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहें।
सुशील केसरवानी 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला  संदीप मिश्र  लखनऊ। यूपी में गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदल गया है। कक्षा एक से लेकर आठ तक के स्कू...