गुरुवार, 19 अगस्त 2021

यूपी: कर्मचारियों के मानदेय पर कर सकतें हैं ऐलान

हरिओम उपाध्याय        

लखनऊ। उत्तरप्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार राज्य के 12 लाख कर्मचारियों को जल्द ही बड़ी खुशखबरी दे सकती है। सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राज्य के 12 लाख से ज्यादा मानदेय कर्मचारियों के मानदेय बढ़ोत्तरी को लेकर अहम ऐलान कर सकते हैं। ऐसी संभावना जताई जा रही है कि राज्य सरकार कर्मचारियों के मानदेय में 10 से 20 प्रतिशत तक बढ़ा सकती है। हालांकि इस बात को लेकर संशय है कि किस पद पर कितने मानदेय में बढ़ोतरी की जाएगी।

गौरतलब है कि उत्तरप्रदेश में योगी आदित्यनाथ ने बजट में जिक्र किया था कि मानदेय कर्मचारियों के पदनाम और मानदेय बढ़ाया जाएगा। हालांकि यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आंगनबाड़ी, शिक्षा मित्र, अनुदेशक, रोजगार सेवक, आशा संगिनी, रसोइयों, पीआरडी जवान और चौकीदारों के मानदेय में सरकार कितनी बढ़ोत्तरी करेगी। मानदेय राशि में 10 से 20 फीसदी तक की बढ़ोत्तरी सरकार की जा सकती है।

राज्य में भविष्य निधि को जोड़ने के बाद रोजगार सेवक का मानदेय अभी 7500 रुपए महीने बनता है। जिसे अब बढ़ाकर 1000 रुपए किया जा सकता है। वहीं दूसरे पदों पर मानदेय में भी 10 से 20 फीसदी तक बढ़ोत्तरी की जा सकती है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला  संदीप मिश्र  लखनऊ। यूपी में गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदल गया है। कक्षा एक से लेकर आठ तक के स्कू...