मंगलवार, 31 अगस्त 2021

सरकार की ओर से हर मदद का आश्वासन दिया

अकांशु उपाध्याय          

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा से राज्य में बाढ़ की स्थिति के संबंध में जानकारी ली और केन्द्र सरकार की ओर से हर संभव मदद का आश्वासन दिया। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया, ” असम के मुख्यमंत्री  हिमंत बिस्वा सरमा से बात की और राज्य में बाढ़ की स्थिति के बारे में जाना। स्थिति से निपटने के लिए केन्द्र की ओर से हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। मैं प्रभावित क्षेत्रों में रहने वाले भी लोगों की सुरक्षा की कामना करता हूं।”असम के कई हिस्से बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित हैं। एक आधिकारिक बुलेटिन के अनुसार, सोमवार तक असम में बाढ़ संबंधी घटनाओं में दो लोगों की जान जा चली गई और 17 जिलों में इस प्राकृतिक आपदा से 3.63 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

यूपी: लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे अखिलेश

यूपी: लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे अखिलेश  संदीप मिश्र  लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। इसके ...