मंगलवार, 10 अगस्त 2021

राज्यपाल ने उपराष्ट्रपति नायडू से मुलाकात की

दुष्यंत टीकम                  
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुईया उइके दिल्ली प्रवास पर हैं। राज्यपाल उइके ने मंगलवार को नई दिल्ली में उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू से मुलाकात की। इसी तरह सोमवार को राज्यपाल ने केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से दिल्ली स्थित कार्यालय में मुलाकात की थी। राज्यपाल ने केन्द्रीय रक्षा मंत्री को शॉल भेंट कर उनका सम्मान किया। कोरोना काल में रचनात्मक भूमिका में राज्यपाल-2021 पुस्तिका भेंट की। राज्यपाल ने रक्षा मंत्री सिंह के साथ छत्तीसगढ़ के नक्सल समस्या पर चर्चा की। राज्यपाल ने रक्षा मंत्री सिंह को प्रतीक चिन्ह भी भेंट किया।
इसी तरह राज्यपाल अनुसुईया उइके ने राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के चेयरमेन हर्ष चौहान और सदस्य अनंत नायक से मुलाकात कर जनजातीय समाज के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। राज्यपाल ने दोनों का शॉल से सम्मान किया और प्रतीक चिन्ह भी भेंट किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया पंकज कपूर  रुद्रपुर। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और भारत रत्न से सम्मानित सचिन तेंदुलक...