गुरुवार, 26 अगस्त 2021

यूपी: 9 जनपदों के जिला अध्यक्षों का ऐलान किया

हरिओम उपाध्याय                 
मुजफ्फरनगर। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष की ओर से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 9 जनपदों के भाजयुमो जिला अध्यक्षों का ऐलान कर दिया गया है। जनपद मुजफ्फरनगर की कमान कार्तिक काकरान के हाथों में सौंपी गई है।
बृहस्पतिवार को भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रांशु दत्त द्विवेदी की ओर से जारी की गई पश्चिमी उत्तर प्रदेश से 9 जनपदों के भाजयुमो जिला अध्यक्षों की सूची में मुजफ्फरनगर में भाजयुमो जिला अध्यक्ष की कमान कार्तिक काकरान के हाथों में सौंपी गई है। ऋषभ ठाकुर को रामपुर का भाजयुमों जिला अध्यक्ष बनाया गया है। जनपद मुरादाबाद में जिला अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी अरुण कुमार शर्मा को सौंपी गई है। अभिषेक चौबे को मुरादाबाद महानगर का भाजयुमो जिला अध्यक्ष बनाया गया है। अमरोहा जनपद में शुभम चौधरी भाजयुमो जिला अध्यक्ष बनाए गए हैं। रोबिन चौधरी को जनपद बिजनौर में भाजयुमो जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मोहन गुर्जर को जनपद मेरठ का भाजयुमो जिला अध्यक्ष बनाया गया है। हापुड़ में दीपक भाटी भाजयुमो जिला अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। दिवाकर सिंह के हाथों में बुलंदशहर के भाजयुमो जिला अध्यक्ष की कमान सौंपी गई है। नये जिला अध्यक्षों की नियुक्ति से नवनियुक्त भाजयुमो जिला अध्यक्षों के समर्थकों व शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गई है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

मैच: केकेआर ने आरसीबी को 1 रन से हराया

मैच: केकेआर ने आरसीबी को 1 रन से हराया  मिनाक्षी लोढी कोलकाता। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 के मैच नंबर-36 में कोलकाता नाइट राइडर्स (के...