सोमवार, 23 अगस्त 2021

बाइक और पुलिस वाहन की टक्कर में 1 की मौंत

हरिओम उपाध्याय                    
बदायूं। उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में बाइक और पुलिस वाहन की आमने-सामने की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। घटना रविवार को हुई। दो भाई और उनकी पत्नियां गुरुग्राम से रक्षा बंधन उत्सव के लिए बदायूं जिले के अपने पैतृक गांव जा रही थीं। जब उनकी बाइक पुलिस की गाड़ी से टकरा गई। 
पुलिस ने कहा कि चारों बाइक पर सवार थे और कुछ सामान भी ले जा रहे थे। एक भाई की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीन अन्य को गंभीर चोटें आई हैं, वे अस्पताल में हैं। यह घटना दहगावा गांव के पास हुई जब उन्होंने रोडवेज बस को ओवरटेक करने की कोशिश की और विपरीत दिशा से आ रहे पुलिस वाहन से टकरा गए।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला  संदीप मिश्र  लखनऊ। यूपी में गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदल गया है। कक्षा एक से लेकर आठ तक के स्कू...