मंगलवार, 31 अगस्त 2021

ट्रक और क्रूजर में जबर्दस्त भिड़ंत, 11 की मौंत हुईं

नरेश राघानी        

जयपुर। राजस्थान के नागौर जिले में श्रीबालाजी कस्बे के पास एक ट्रक और क्रूजर में जबर्दस्त भिड़ंत हो गई।हादसा इतना भयावह था कि इसमें 11 लोगों की मौत हो गई और 6 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। हादसे के बाद घटनास्थल पर कोहराम मच गया है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों और मृतकों को संभाला। हादसा कैसे हुआ इसका अभी पता नहीं चल पाया है। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से नोखा अस्पताल पहुंचाया गया है। पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गये हैं।

हादसा सुबह करीब पौने आठ बजे नागौर जिले के श्रीबालाजी कस्बे के बाईपास पर हुआ। उस समय एक क्रूजर में सवार होकर 17 लोग कहीं जा रहे थे. इसी दौरान श्रीबालाजी कस्बे के बाईपास के पास एक ट्रक से क्रूजर की जोरदार भिड़ंत हो गई। भिड़ंत इतनी जबर्दस्त थी कि क्रूजर मलबे में तब्दील हो गई। इससे क्रूजर में सवार लोग उसमें फंसकर रह गये। दुर्घटना में आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। बाकी 9 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया  इकबाल अंसारी  चेन्नई। देश में इन दिनों आईपीएल की धूम मची हुई है। गत चैम्पियन चेन्नई सुपर...