शनिवार, 10 जुलाई 2021

भारत: कोरोना के मामलों में मामूली गिरावट आईं

अकांशु उपाध्याय                    
नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस (कोविड-19) के दैनिक मामलों में मामूली गिरावट रही। लेकिन इससे होने वाली मौतें दिल में दहशत पैदा कर रही है। क्योंकि पिछले 24 घंटों के दौरान इस जानलेवा विषाणु के कारण 1200 से ज्यादा लोगों ने जान गंवाई है। इस बीच शुक्रवार को 30 लाख 55 हजार 802 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए। देश में अब तक 37 करोड़ 20 लाख 47 हजार 024 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शनिवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में कोरोना के 42,766 नए मामले सामने आने के साथ ही संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर तीन करोड़ सात लाख 95 हजार 716 हो गया है। इस दौरान 44 हजार 254 मरीजों के स्वस्थ होने के बाद इस महामारी को मात देने वालों की कुल संख्या बढ़कर दो करोड़ 99 लाख 32 हजार 538 हो गई है।
सक्रिय मामले 3694 घटकर चार लाख 55 हजार 033 हो गए हैं। इसी अवधि में 1,206 मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर चार लाख सात हजार 145 हो गया है। देश में सक्रिय मामलों की दर कम होकर 1.48 फीसदी, रिकवरी दर बढ़कर 97.20 फीसदी और मृत्यु दर 1.32 हो गई है। महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में सक्रिय मामले 2204 घटने के बाद यह संख्या 115494 हो गयी है। इसी दौरान राज्य में 104 मरीजों के स्वस्थ हाेने के बाद कोरोनामुक्त होने वालों की तादाद बढ़कर 5900440 हो गयी है जबकि 738 मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 125034 हो गया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला  संदीप मिश्र  लखनऊ। यूपी में गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदल गया है। कक्षा एक से लेकर आठ तक के स्कू...